भोपाल में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा:खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस से भिड़ी, लोगों को भड़काया, नारे भी लगाए; FIR दर्ज

Updated on 12-01-2026 11:57 AM
भोपाल, भोपाल के भानपुर चौराहे पर शनिवार देर रात एक युवती ने ऐसा हंगामा किया कि देखने वालों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को युवती ने न सिर्फ चुनौती दी, बल्कि खुद को एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह का पत्रकार बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह उल्टा पुलिस को ही घेरने लगी। मामला तब बढ़ गया जब वह एक्सीडेंट की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर पुलिस से भिड़ गई। एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवती स्कूटी लेकर वहां से चली गई। छोला मंदिर पुलिस ने उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर दी है।

टायर में फंसा शव निकाल रही थी पुलिस

मामला रात करीब 10 बजे भानपुर चौराहे का है, जहां एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया था। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ट्रक के नीचे टायर में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर युवक के शव को निकालने की प्रक्रिया में जुटी थी। तभी अचानक युवती आरती रजक वहां पहुंची और घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगी। पुलिस का आरोप है कि वो शव के नजदीक जा रही थी। शुरुआत में उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवती पुलिस से ही लड़ने लगी। वो यहां भी नहीं मानी मौके पर मौजूद लोगों को भड़काने तक लग गई। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी तक करने लगी।

तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर

पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि युवक का शव क्षतिग्रस्त हो गया था। शनिवार करीब रात साढ़े आठ बजे जाटखेड़ी निवासी 26 वर्षीय अमन साहू अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि युवक बाइक समेत ट्रक के चक्के में फंस गया था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची ने क्रेन बुलवाई। इसके बाद शव को निकालने की प्रक्रिया ही चल रही थी कि आरती रजक नाम की युवती ने आकर हंगामा शुरू कर दिया।

खुद को पत्रकार बताया, पुलिस से बहस

थाने से मिली जानकारी के अनुसार, युवती लगातार पुलिस से उलझती रही और खुद को एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह का पत्रकार बताते हुए नारे लगाने लगी। पुलिस ने उससे पहचान पत्र मांगा, लेकिन उसने कोई आईडी कार्ड नहीं दिखाया। उल्टा कैमरे की ओर देखते हुए अपना नाम आरती रजक बताया और पुलिस को ही घेरने की कोशिश करने लगी। पुलिसकर्मियों ने भी सबूत के तौर पर उसका वीडियो बनाना लिया।

बिना हेलमेट स्कूटी चलाती मिली

पूरे हंगामे के दौरान पुलिस ने यह भी नोट किया कि युवती बिना हेलमेट के स्कूटी चलाकर घटनास्थल तक पहुंची थी। स्कूटी का नंबर MP 04 UF 3704 बताया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती न सिर्फ सरकारी काम में बाधा डाल रही थी बल्कि यातायात नियमों की भी खुलकर अनदेखी कर रही थी।

नारे लगाते हुए स्कूटी से निकल गई

वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद युवती लगातार हंगामा करती रही। वह आसपास खड़े लोगों को भी पुलिस के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही थी। कुछ देर तक वाद-विवाद चलता रहा, फिर युवती नारे लगाते हुए अपनी स्कूटी पर बैठी और वहां से चली गई। पुलिस का कहना है कि उसकी आक्रामक हरकतों से मौके पर मौजूद लोग भी असहज हो गए थे।

शासकीय कार्य में बाधा डालने पर FIR

पुलिस ने पूरी घटना का वीडियो सुरक्षित किया और उसके आधार पर छोला मंदिर थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि वह एक्सीडेंट मामले में शव निकालने और पंचनामा जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में बाधा डाल रही थी, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। यही नहीं, पुलिस का आरोप है कि युवती ने मौजूद भीड़ को उकसाने का प्रयास भी किया।

पुलिस की ओर से बयान

थाना छोला मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि युवती के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पत्रकार होने का दावा करने मात्र से कोई व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाल सकता। पहचान, अनुमति और नियमों का पालन करना जरूरी होता है, जो इस मामले में नहीं हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.