रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों में भारी बारिश के आसार, भोपाल में जारी रिमझिम फुहारों का सिलसिला

Updated on 04-08-2023 01:01 PM
भोपाल । झारखंड के आसपास बना अवदाब का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ पर आ गया है। इसके प्रभाव से जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग में भारी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। शेष क्षेत्रों में मध्य बारिश हो सकती है।

झारखंड के आसपास बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि झारखंड के आसपास बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में आगे बढ़कर उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास अवदाब के रूप में बना हुआ है। यह पश्चिम-उत्तर और पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इस शक्तिशाली मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर संभाग में भी मध्यम बारिश हो रही है।


जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग में भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। भोपाल संभाग के रायसेन, सीहोर, विदिशा जिले में भी भारी वर्षा हो सकती है। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रह सकता है। उधर राजधानी में भी बुधवार रात से ही रुक-रुककर हल्की बौछारें पड़ने का दौर जारी है। इस वजह से गुरुवार को अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.