जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को सभी टीके आवश्यक रूप से लगाने की अपील स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 09-08-2023 05:52 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों के सभी टीके आवश्यक रूप से लगवायें। टीकाकरण जानलेवा बीमारियों से बचाता है। मंत्री डॉ. चौधरी सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि 5 वर्ष आयु तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिये सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले चरण 7 से 12 अगस्त, दूसरे चरण 11 से 16 सितम्बर और तीसरे चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 में गर्भवती महिलाओं और 5 साल तक के बच्चों, जिनके कुछ टीके छूट गये हैं, का टीकाकरण पूरा करने के लिये क्षेत्र में विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण के महत्व से आम नागरिकों को परिचित कराना जरूरी है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये जन-जागरूकता बहुत जरूरी है। जन-जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका अहम है। कोविड टीकाकरण में मीडिया और सभी वर्गों के सहयोग से मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।

डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि टीकाकरण सत्र से पहले गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष तक के बच्चों वाले सभी परिवारों का सर्वेक्षण कर मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के लाभार्थियों की पहचान की जायेगी। जिन चिन्हित लाभार्थियों ने यू-विन ऑनलाइन पोर्टल पर पहले रजिस्टर नहीं करवाया है, उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चे के टीकाकरण की जानकारी आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध होगी। रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर निर्धारित टीकाकरण के लिये नियमित रिमांडर संदेश भी मिलते रहेंगे। नागरिकों को चाहिए कि वे रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को बदलें नहीं, क्योंकि टीकाकरण के संदेश रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ही प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में यूनिसेफ के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल गुलाटी और श्री प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.