गुना की राघोगढ़ नगरपालिका में चुनाव:पुराने पार्षदों पर नहीं जताया भरोसा; कांग्रेस ने बदल दिए 21 टिकट

Updated on 15-01-2023 04:32 PM

गुना की राघोगढ़ नगरपालिका में 20 जनवरी को मतदान होना है। दोनों ही पार्टियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस ने लगभग 80 प्रतिशत पुराने पार्षदों के टिकट काट दिए। उनकी जगह सभी नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 24 में से केवल 3 पुराने पार्षदों को रिपीट किया गया है। इसके पीछे पार्षदों के प्रति एन्टी-इनकंबेंसी बताई जा रही है। वहीं भाजपा ने पिछली बार हारे हुए पार्षदों पर भी फिर से भरोसा जताया है।

बता दें कि राघोगढ़ नगरपालिका में गठन के बाद से ही कांग्रेस जीतती आयी है। भाजपा अभी तक एक भी बार यहां अध्यक्ष नहीं बना पाई है। इस बार यहां अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित है। लगभग एक लाख की जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में नगरपालिका के लिए 45 हजार मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। तीन इलाकों को मिलकर राघोगढ़ नगरपालिका बनी है। इसमे राघोगढ़ कस्बा, विजयपुर और रुठियाई शामिल है। कुल 24 वार्ड हैं। देश की नवरत्न कंपनी GAIL, NFL भी इसी नगरपालिका में आता है। इस नगरपालिका की गिनती प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिकाओं में होती है। पिछले महीने की टैक्स वसूली में यह प्रदेश में पहले नम्बर पर रही, जिसके इनाम स्वरूप शासन ने 30 लाख रुपये का अनुदान दिया है। NFL और GAIL से नपा को करोड़ों में टैक्स मिलता है। यह संपत्ति कर के रूप में मिलता है। पहले NFL से निकलने वाली खाद की प्रत्येक बोरी पर भी नपा को टैक्स मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने ही इसे बंद कर दिया है।

पार्षदों के प्रति नाराजगी

2018 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस को 20 और भाजपा को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा के टिकट पर जीते 3 पार्षदों ने भी बाद में कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद केवल एक पार्षद ही भाजपा का बचा थम इस चुनाव से पहले उस पार्षद ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पिछले कार्यकाल की बात करें तो यहां के लोगों में पार्षदों से नाराजगी सामने आई थी। नागरिक पार्षदों से नाखुश थे। उन्होंने पार्षदों पर भ्रष्टाचार और पैसे लेने के आरोप लगाए थे। नागरिकों का कहना था कि पार्षद बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते।

कांग्रेस ने नए उम्मीदवारों को उतारा

पार्षदों पर लगे आरोपों और जनता में उनके प्रति नाराजगी के बाद ही कांग्रेस ने बड़े स्तर पर टिकटों में कटौती की। 24 वार्डों में से केवल 3 वार्डों में ही पुराने प्रत्याशियों को रिपीट किया गया है। बाकी सभी 21 वार्डों मनाए प्रत्याशी खड़े किए गए हैं। इनमे 3 वार्ड ऐसे भी हैं, जिनमे पुराने पार्षद के परिवार वालों को टिकट दिया है। यानी 18 वार्डों में कांग्रेस ने नए प्रत्याशियों को उतारा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बताया कि केवल तीन वार्डों में पुराने पार्षदों को टिकट दिए हैं। बाकी सभी में नए प्रत्याशी उतारे हैं।

2019 के चुनाव में हारी थी कांग्रेस

हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में राघोगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। यह क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा में आता है। कांग्रेस की ओर से मोना सुस्तानी मैदान में थीं। वहीं भाजपा ने सांसद रोडमल नागर को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में राघोगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। रोडमल ने नागर यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार नागरिकों में गुस्सा भी नजर आया। पार्षदों की कार्यप्रणाली से वह नाराज दिखे। नागरिकों ने बताया कि पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बिना पैसे के काम नहीं होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.