लिस्टिंग से बचने के लिए टाटा ट्रस्ट्स के प्रस्ताव पर घमासान, टाटा संस ने इसकी वैलिडिटी पर मांगी कानूनी राय

Updated on 07-10-2026 12:30 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस और उसके सबसे बड़े स्टेकहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। टाटा संस को लिस्टिंग से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने एक रीस्ट्रक्चरिंग प्रपोजल भेजा था। अब टाटा संस बोर्ड ने इसकी वैलिडिटी पर कानूनी राय मांगी है। माना जा रहा है कि इस पर विचार करने के लिए आधिकारिक तौर पर कोई मीटिंग होने की संभावना नहीं है।

ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रपोजल को फॉर्मल शेयरहोल्डर मैंडेट नहीं माना जा सकता क्योंकि इसे सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) ने आधिकारिक रूप से मंजूरी नहीं दी है और इसे साइन किए गए वैलिड रेजोल्यूशन के तौर पर पेश नहीं किया गया था। टाटा संस ने कोई कमेंट नहीं किया।

क्या है मामला?

आरबीआई ने टाटा संस को अपर लेयर NBFC पर लागू नियमों का पालन करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही टाटा संस ने RBI के लिस्टिंग डायरेक्टिव का पालन करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों ने कहा कि टाटा संस के रेगुलेटरी स्टेटस पर RBI के फैसले को शेयरहोल्डर्स के किसी दूसरे प्रपोजल से हटाया नहीं जा सकता और रेगुलेटर को खुद से सोचना होगा कि प्रस्तिवात रीस्ट्रक्चरिंग उसकी जरूरतों को पूरा करती है या नहीं।

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस बोर्ड को दो ऑपरेटिंग कंपनियों टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स को होल्डिंग कंपनी में मर्ज करने का प्रस्ताव दिया था। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। उसका कहना है कि रीस्ट्रक्चरिंग से कंपनी को इतनी ऑपरेटिंग इनकम मिलेगी कि वह NBFC के लिए प्रिंसिपल-बिजनेस क्राइटेरिया से बाहर हो जाएगी।

84 कैविएट फाइल

इस बीच सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) को छोड़कर सात टाटा ट्रस्ट्स ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के समक्ष 84 कैविएट फाइल किए हैं। सूत्रों का कहना है कि इसका मकसद यह पक्का करना है कि ट्रस्ट्स के बारे में कोई भी ऑर्डर देने से उनका पक्ष सुना जाए। लोगों ने बताया कि फाइलिंग में नोएल और नेविल टाटा का नाम कैविएटर के तौर पर लिया गया है। टाटा ट्रस्ट्स ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने FY27 के लिए…
 07 October 2026
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
 07 October 2026
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां एडिशन आज से दिल्ली में शुरू हो गया है। एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में इस बार 6G, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और…
 07 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 7 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,600 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 150…
 07 October 2026
लोन लेना महंगा होने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि RBI ने रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है। आगे भी इसके घटने के चांस नहीं है। रेपो रेट…
 07 October 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस और उसके सबसे बड़े स्टेकहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। टाटा संस को लिस्टिंग से बचाने के…
 06 October 2026
GST काउंसिल की 57वीं बैठक अब 7 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी। काउंसिल सचिवालय के मुताबिक, कुछ जरूरी वजहों से इस बैठक की तारीख को आगे बढ़ाया गया…
 06 October 2026
अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है, शादी के बाद सरनेम बदलना है या फिर पूरा नाम ही चेंज करना है, तो अब नियम बदल चुके हैं।…
 06 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 6 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 72,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100…
Advt.