
शेयर बाजार में आज यानी 6 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 72,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा ऊपर है, ये 22,700 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
आज दो कंपनियों शाह इन्वेस्टर्स होम लिमिटेड और SRIT इंडिया के शेयर्स की बाजार में लिस्टिंग हुई। दोनों की ही लिस्टिंग पॉजिटिव रही।
शाह इन्वेस्टर्स होम लिमिटेड
SRIT इंडिया
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 5 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72,382 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 134 अंक की बढ़त रही, ये 22,556 पर बंद हुआ था।