छह हजार कंपनी संचालक से लेकर 50 हजार की मासिक

Updated on 01-01-2026 12:35 PM

भोपाल: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने नए साल की पूर्व संध्या पर आयकर विभाग के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इस सूची के अंतर्गत देशभर के कुल 183 आयकर अधिकारियों को इनकम टैक्स ऑफिसर से असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (IRS) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अधिकारी पिछले एक वर्ष से इस पदोन्नति आदेश का इंतजार कर रहे थे। जारी आदेश (ऑफिस ऑर्डर नंबर 300 ऑफ 2025) में मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ रीजन से राजेश कटारे का नाम भी शामिल है। वे मूल रूप से ग्वालियर की डीबी सिटी के निवासी हैं और वर्तमान में भोपाल स्थित आयकर मुख्यालय में पदस्थ हैं।

आदेश के अनुसार, राजेश कटारे को एमपी एंड सीजी रीजन में ही इन-सीटू आधार पर असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के पद पर पदोन्नत किया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि सभी पदोन्नत अधिकारियों को 7 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना नया कार्यभार ग्रहण करना होगा। नए साल के अवसर पर यह आदेश जारी होने से आयकर विभाग में खुशी का माहौल है।

विभाग ने एक साल से लंबित पदोन्नति सूची जारी करते हुए देशभर के कुल 183 अधिकारियों को इनकम टैक्स आफिसर से असिस्टेंट कमिश्नर आफ इनकम टैक्स के पद पर पदोन्नत किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.