आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का स्कूल अटैच

Updated on 17-01-2026 01:43 PM
भोपाल, राजधानी भोपाल के मेंडोरी इलाके में दिसंबर 2024 में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नकद उगलने वाली इनोवा कार मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। इस प्रकरण में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़ी एक और बड़ी संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई (BPU) ने शाहपुरा स्थित एक स्कूल भवन को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। आयकर विभाग के अनुसार शाहपुरा भोपाल में करीब 7.5 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह स्कूल भवन राजमाता (भारतमाता) शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति भोपाल के नाम पर पंजीकृत है। इस ट्रस्ट में सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा, उनके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल ट्रस्टी के रूप में दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट केवल बेनामीदार की भूमिका में था, जबकि संपत्ति का वास्तविक स्वामी सौरभ शर्मा है।

बेनामी संपत्ति घोषित, नोटिस जारी

बीपीयू द्वारा की गई जांच के बाद इस स्कूल भवन को बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम (PBPT Act), 1988 के तहत बेनामी पाया गया। इसके आधार पर अधिनियम की धारा 24(3) के अंतर्गत स्कूल भवन को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है। साथ ही बेनामीदारों और वास्तविक स्वामी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक संबंधित ट्रस्ट ने इस स्कूल के संचालन के लिए एक प्रमुख स्कूल श्रृंखला से फ्रेंचाइजी भी ली थी। आयकर विभाग अब निर्माण में लगाए गए धन के स्रोत और ट्रस्ट की अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रहा है। आयकर विभाग का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और संपत्तियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

पहले भी जब्त हो चुकी हैं कई संपत्तियां

आयकर विभाग का कहना है कि सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों से जुड़े मामलों में इससे पहले भी कई अचल संपत्तियों और बेनामी कारोबार को पीबीपीटी अधिनियम के तहत जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई उसी सिलसिले की कड़ी मानी जा रही है।

आधी रात में पकड़ी गई थी सोना–कैश से भरी इनोवा

गौरतलब है कि 18 और 19 दिसंबर 2024 की दरम्यानी रात भोपाल के मेंडोरी गांव में ग्वालियर आरटीओ से रजिस्टर्ड एक इनोवा कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। कार चेतन सिंह गौर के नाम पर पंजीकृत थी। तलाशी के दौरान वाहन से 52 किलोग्राम सोना और 11 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए थे। जांच में आयकर विभाग ने पाया था कि यह संपत्ति वास्तव में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की थी, जिसे रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के नाम पर छिपाकर संचालित किया जा रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.