पूर्व मंत्री के बेटे ने लिया मुआवजा:महापौर के बेटे ने बंटाईदार को बेची करोड़ों की जमीन

Updated on 13-06-2025 02:20 PM

सागर जिले की मैनाई जलाशय परियोजना में पूर्व मंत्री व वर्तमान में रहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने रहली तहसील के धोनाई गांव में पट्टे की जमीनें मामूली कीमत पर खरीदीं। छह महीने में ही उन पट्टाें पर मुआवजा ले लिया।

दस्तावेजों के जरिए की पड़ताल में यह पूरा खेल उजागर हुआ है। इसमें पट्टे पर दी गईं सरकारी जमीनें एक ही व्यक्ति के नाम बिकीं और डैम की परिधि में आते ही सरकार से मोटा मुआवजा लिया गया। दस्तावेजों के अनुसार, अभिषेक भार्गव ने करीब 18 हेक्टेयर (45 एकड़) जमीन विभिन्न व्यक्तियों से खरीदी।

ये सभी जमीनें मैनाई जलाशय परियोजना की परिधि में आ गईं और इस आधार पर करीब 50 लाख से ज्यादा का मुआवजा मिलने का अनुमान है। इस मामले की शिकायत विश्वजीत रतौनिया ने पीएमओ और सीएम से भी की है। रतौनिया ने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए गोपाल भार्गव के बेटे ने बेतहाशा पट्टे खरीदी और फिर उस पर ही मुआवजा ले लिया।

धोनाई गांव के खसरा नंबर 449/7 की एक हेक्टेयर जमीन अभिषेक भार्गव ने 26 मई 2011 को दामोदर अहिरवार से खरीदी। रजिस्ट्री दस्तावेजों में दी गई कीमत सिर्फ 25 हजार रुपए दर्ज है। महज छह महीने के भीतर, 18 नवंबर 2011 को इसी जमीन पर मुआवजा तय हुआ- राशि थी 2 लाख 26 हजार 570 रु.। ठीक इसी पैटर्न पर अन्य खसरों में भी सौदे हुए।

20 खसरे पहले थे सरकारी

21 नवंबर 2011 को रहली के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से जो पत्र जारी हुआ, उसमें अभिषेक भार्गव की ओर से 41 खसरे ‘निजी भूमि’ के रूप में दिखाकर मुआवजे की मांग की। कुल दावे की राशि थी- 1 करोड़ 45 लाख 20 हजार रुपए। इनमें से 20 खसरे 1994 के रिकॉर्ड में ‘शासकीय भूमि’ के तौर पर दर्ज थे। इन खसरों में 246/1 से 5, 266/1 व 2, 267, 111, 114, 115, 125, 226/1, 269, 270, 272, 273, 298 जैसे नंबर शामिल हैं।

मेरे द्वारा जो भी जमीन खरीदी गई, वह सब सही थी। गलत काम करने का तो सवाल ही नहीं उठता है। 

-अभिषेक भार्गव, पूर्व मंत्री के बेटे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.