खाद्य विभाग की दबिश:बेसमेंट में 2 साल से चल रहा अवैध रिफिलिंग सेंटर पकड़ाया, घरेलू से भर रहे थे कमर्शियल सिलेंडर

Updated on 18-06-2025 11:50 AM

टीम ने आसपास के लोगों को दी समझाइश, कहा- ऐसी गतिविधि होने पर दें सूचना

शहर के पुष्पा नगर में अवैध रिफिलिंग सेंटर पकड़ाया है। तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में यह 2 साल से चल रहा था। खाद्य विभाग की दबिश में यहां से 40 सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। यहां पर घरेलू से कमर्शियल सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। मौके से 22 घरेलू सिलेंडर, 18 कमर्शियल और 5-5 किलो के 2 सिलेंडर बरामद हुए।

यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर हुई। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि गोपनीय रूप से सूचना मिली कि पुष्पा नगर स्थित रमेश शर्मा के मकान में अवैध रूप से रिफिलिंग का काम चल रहा है। मंगलवार को टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। अंदर पहुंची टीम के होश उड़ गए। यहां पर सिलेंडरों का जखीरा था। मौके से ऋषभ साहू नाम के व्यक्ति को पकड़ा। इसी की देखरेख में यह पूरा काम चल रहा था। टीम ने बताया कि अवैध रिफिलिंग की वजह से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

किराए पर ले रखा था बेसमेंट, पास में थी दुकान मौके से पकड़े गए ऋषभ ने बताया कि उसने रमेश शर्मा का बेसमेंट किराए पर ले रखा था। पास में उसकी दुकान थी। इसकी आड़ में अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था। इस कार्रवाई के बाद टीम ने आसपास के लोगों को समझाइश दी। टीम ने कहा- इस तरह की गतिविधि होने पर तत्काल सूचना दें। कई बार ऐसी लापरवाही भारी पड़ जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.