टीएनसीपी के पांच नए जिला कार्यालय होंगे शुरू, सीहोर कार्यालय के लिए नहीं मिल रही भूमि

Updated on 09-08-2023 01:05 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) के पांच नए जिला कार्यालय शुरू किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और कुछ जिलों में कार्यालय के कक्ष भी उपलब्ध कराए गए हैँ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय ने पिछले वर्ष ही तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन जिलों में कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने एवं स्टाफ के न मिलने से कार्यालय प्रारंभ नहीं किए जा सके। वित्त विभाग से कुछ जिलों के लिए अनुमति मिलने के बाद नए स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी और नए कार्यालय का निर्माण भी किया जाएगा। पांच नए कार्यालयों के बाद प्रदेश में टीएनसीपी के 35 कार्यालय हो जाएंगे।


सीहोर कार्यालय के लिए नहीं मिल रही भूमि

सीहोर में टीएनसीपी का कार्यालय शुरू होना है, इसके लिए भूमि की मांग की गई है, लेकिन सीहोर कलेक्टर ने अब तक भूमि आवंटित नहीं की है, जिसके चलते यहां कार्यालय प्रारंभ करने का काम रुका हुआ है। टीएनसीपी संचालनालय ने सीहोर कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कही है।


टीकमगढ़, बालाघाट, मुरैना में शुरू होगा कार्यालय

प्रदेश के बालाघाट, टीकमगढ़, मुरैना, सीहोर सहित एक अन्य जिले में कार्यालय शुरू किया जाना है। टीकमगढ़ में कार्यालय के लिए एक छोटा सा कमरा दिया गया है। टीएनसीपी ने टीकमगढ़ कलेक्टर से बड़ा भवन देने के लिए कहा है। साथ ही पांच कार्यालयों के लिए 75 कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

टीएनसीपी ने क्या पत्र लिखा है, मेरी जानकारी में नहीं हैं। कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए न तो टीएनसीपी का कोई व्यक्ति मेरे पास आया है और न ही कोई पत्र मिला है। अगर वे भूमि चयन करके बताते हैं तो निश्चित ही उन्हें कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.