शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ायी जाये : मुख्य सचिव श्री बैंस

Updated on 18-01-2023 05:14 PM

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय मामलों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर चर्चा की गई। हाल ही में प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण रिजर्व बैंक द्वारा समिति सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मुख्य सचिव श्री बैंस ने कहा कि वित्तीय मामलों में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वित्तीय साक्षरता को भी बढ़ाया जाये। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी की रोकथाम के तंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करें।

बैठक में डिजिटल लेंडिंग ऐप्स से जुड़ी बढ़ती शिकायतों से निपटने के तरीकों और साइबर धोखाधड़ी पर चर्चा की गई। इस संबंध में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों से समिति को अहम जानकारियाँ प्राप्त हुईं। समिति सदस्यों को इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में उठाये गये कदमों से अवगत कराया गया। सदस्यों के बीच अंतर विनियामक समन्वय में सुधार के लिए मार्केट इंटेलीजेंस संबंधी इनपुट साझा किए गए। अपंजीकृत/अवैध निवेश के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य में निवेश सलाहकार फर्मों पर चर्चा की गई। साथ ही रिजर्व बैंक द्वारा डिजिटल लेंडिंग ऐप्स की व्हाइट लिस्टिंग पर भी जानकारी दी गई।

बैठक में मध्यप्रदेश शासन के गृह, वित्त एवं विधि-विधायी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संचालक संस्थागत वित्त, भारतीय रिजर्व बैंक, विभिन्न जाँच संस्थाओं, राज्य शासन एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न नियामकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.