आबकारी विभाग ने तीन दिन में बनाए 50 प्रकरण, 39 आरोपित गिरफ्तार

Updated on 08-08-2023 12:30 PM

 इंदौर। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत तीन दिनों में आबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के 50 प्रकरण पंजीबद्ध किए। इसमें 39 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी सि‍लसिले में विगत तीन दिवसों में आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 50 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त प्रकरणों में कुल 128 बल्क लीटर देशी मदिरा, 33.6 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 107 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 350 कि.ग्रा. महुआ लहान, 2 किग्रा भांग एवं एक मोटर साइकिल एवं एक ऑटो जब्त किया गया। उपरोक्त जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत एक लाख 22 हजार 875 रुपये एवं वाहन का अनुमानित मूल्य एक लाख 85 हजार रुपये है।

उल्लेखनीय प्रकरण

कार्रवाई में एक प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क (2) के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। जिसमें आरोपी अभिषेक पिता हुकुमचंद के आधिपत्य से 54 देशी मदिरा मसाला एवं एक आटो जब्त कर आरोपी को जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपितों पर भी आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.