प्रदेश में यूनानी चिकित्सा के विस्तार के लिये होंगे हरसंभव प्रयास

Updated on 17-01-2023 05:59 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर (नानो) कावरे ने कहा है कि प्रदेश में यूनानी चिकित्सा के विस्तार के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति करीब 2500 साल पुरानी है। प्रदेश में वर्तमान में 64 यूनानी चिकित्सालयों में जन-सामान्य को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य मंत्री श्री कावरे सोमवार को भोपाल के पं. खुशीलाल वैद्य आयुर्वेद अस्पताल परिसर में स्थित शासकीय यूनानी महाविद्यालय के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री कावरे ने इस मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि भोपाल के हकीम सैय्यद ज़ियाउल हसन शासकीय यूनानी महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ने श्रेष्ठ व्यवस्थाओं से प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने यूनानी महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिये जल्द छात्रावास भवन बनाये जाने की भी बात कही। राज्य मंत्री ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी नये-नये शोध किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यूनानी चिकित्सा पद्धति ने अपनी प्रभावी औषधियों की वजह से जन-सामान्य के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेहमूदा बेगम ने बताया कि अब प्रदेश में यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी पी.जी. कोर्स प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रायवेट सेक्टर में 3 यूनानी महाविद्यालय भी संचालित हो रहे हैं। रजत जयंती समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एहसान अहमद ने किया और आभार डॉ. कहकशां जा़फरी ने व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.