मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं पर संवाद प्रशिक्षण का भी असर नहीं, पार्टी के लिए खड़ी कर रहे मुश्किल

Updated on 25-06-2025 12:36 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान से देशभर में भाजपा की किरकिरी हुई। इसके बाद पचमढ़ी में 14 से 16 जून के बीच प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं ने सांसद-विधायकों और मंत्रियों को यह समझाया कि क्या बोलना है, क्या नहीं। हालांकि इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा।

अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले बयान थम नहीं रहे हैं। गुना के चाचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका पैंची ने एसपी अंकित सोनी पर महिला होने के नाते मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस संबंध में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र लिख दिया। मई में लिखा पत्र सार्वजनिक होने के बाद बड़े नेताओं को दखल देना पड़ा।

सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई बहस

इसी तरह दमोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने सार्वजनिक कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय सेन और उनकी पत्नी कविता राय से जमकर बहस कर ली। संचालन कर रहे संजय सेन ने प्रीतम लोधी का नाम नहीं लिया, इस छोटी से बात से विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। मामला प्रदेश संगठन तक पहुंचा।

नहीं थम रहे विवाद के मामले

इसी तरह 16 जून को हटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रनेह के एक अस्पताल में विवाद के बाद थाने के घेराव में प्रीतम लोधी ने कहा कि उसी को सांसद-विधायक चुनें जो लोधी समाज के साथ खड़ा रहे। उधर, पार्टी ऐसे मामलों से छवि और न बिगड़े, इस चिंता में ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इसी वजह से ऐसे मामले रुक भी नहीं रहे।

कांग्रेस ने घेरा, तो प्रियंका ने बदले सुर

प्रियंका पैंची ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि गुना के एसपी अंकित सोनी मंत्री-विधायक की सलाह के बिना ही पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर रहे हैं। उन्होंने यह तक कहा कि रोज नई-नई कहानियां गढ़कर एसपी और चाचौड़ा एसडीओपी उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से उन्होंने तुरंत कार्रवाई का अनुरोध किया था।

सोमवार को प्रियंका को पार्टी कार्यालय बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने समझाइश दी। उन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे प्रताड़ित नहीं किया जा रहा। कोई भी कार्यकर्ता परेशान होता है तो उसकी परेशानी को हम अपनी समझते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे पार्टी की भीतरी कलह बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.