उज्जैन के नौ नारायण मंदिर में उमड़ रहे भक्त, पढ़‍िए सप्तसागर में क्या करें दान

Updated on 08-08-2023 12:37 PM

 उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार 19 साल बाद आए श्रावण अधिकमास में देशभर के श्रद्धालु धर्मधानी उज्जैन में सप्तसागर, नौ नारायण तथा चौरासी महादेव की यात्रा कर रहे हैं। अलसुबह से शाम तक नौ नारायण मंदिरों में आस्था उमड़ रही है। 16 अगस्त को अधिक मास का समापन होगा। उज्जैन में नौ नारायण की अलग-अलग मान्यता है।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्त

शहर में ढाबा रोड, कार्तिक चौक, क्षीरसागर, अंकपात आदि स्थानों पर भगवान श्री नारायण के मंदिर है। श्री चतुर्भुज नारायण, लक्ष्मी नारायण, अनंतनारायण, पद्म नारायण आदि प्रमुख मंदिरों में शामिल है। प्रतिदिन भगवान का विशेष शृंगार व आरती की जा रही है। पं.दीपक पांडे ने बताया चतुर्भुज नारायण के दर्शन करने प्रतिदिन सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं।

सप्त सागर व दान की महिमा

अधिक मास में उज्जैन में स्थित सप्त सागरों के दर्शन व पूजन की मान्यता है। ज्योतिर्विद पं.हरिहर पंड्या के अनुसार प्रत्येक सागर पर अलग-अलग दान की महिमा बताई गई है।

- रुद्रसागर : यहां बैल फल व नमक का दान किया जाता है।

- क्षीर सागर : यहां खीर से भरे पात्र का दान किया जाता है।

- गोवर्धन सागर : यहां गेहूं, गुड़ व लाल वस्त्र के दान का विधान है।

- विष्णु सागर : यहां भगवान विष्णु की मूर्ति, आसन, गोमुखी माला, पंचपात्र व धर्मग्रंथ का दान होता है।

- रत्नाकर सागर : यहां सौभाग्य के अलंकरण का दान किया जाता है।

- पुष्कर सागर : यहां पीला वस्त्र, पीला अन्न तथा स्वर्ण का दान किया जाता है।

- पुरुषोत्तम सागर : यहां कांसे के पात्र में 35 मालपुआ रखकर दान करने का विधान है। लाल वस्त्र भी चढ़ाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.