विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अदालत का निर्णय:पेट्रीकार में नाबालिग से ज्यादती करने वाले को 10 साल की सजा और जुर्माना

Updated on 18-06-2025 11:44 AM

ट्रेन में खाना देने का झांसा देकर पेट्रीकार में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सतनाम सिंह को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 10 साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को तेरहवें अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की अदालत ने सुनाया। इस प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक त्रिभुवन प्रसाद गौतम, सरला कहार एवं लक्ष्मी कसाव ने पक्ष रखा।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

19 जुलाई 2022 को नाबालिग बालिका ने जीआरपी भुसावल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 18 जुलाई को झेलम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11078) से यात्रा कर रही थी। ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकी तो वह पानी भरने के लिए नीचे उतरी। भूख लगने पर जब उसके पास पैसे नहीं थे, तो खाना नहीं ले सकी।

ट्रेन चलने के कुछ देर बाद वह एसी कोच के पास एक सीट पर बैठी थी, तभी एक युवक आया और उसे खाना देने का झांसा देकर पेट्रीकार में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की। मामला पहले भुसावल जीआरपी में जीरो पर दर्ज हुआ, फिर विवेचना स्थल अनुसार इसे जीआरपी हबीबगंज स्थानांतरित कर दिया गया। यहां धारा 376(1) IPC और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्यों से हुई पुष्टि

विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई। आरोप तय होने के बाद मामला विशेष न्यायालय में पहुंचा, जहां अभियोजन द्वारा पेश साक्ष्यों और तर्कों से संतुष्ट होकर कोर्ट ने आरोपी सतनाम सिंह को दोषी मानते हुए 10 वर्ष की सश्रम कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.