'इंदौर में हो रहीं मौतें, CM गा रहे गाना', दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का पारा गरम, कहा- BJP के अहंकार ने ली 18 जानें

Updated on 09-01-2026 05:18 PM
इंदौर में दूषित और गंदा पानी पीने से अब तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य विपक्षी दल ने इसे सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इस घटना से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘हर घर जल’ योजना की वास्तविकता सामने आ गई है।कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि जिस भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से लोगों की मौतें हुईं, वहां की पुरानी पाइपलाइन बदलने की स्वीकृति 22 जुलाई 2022 को ही मिल चुकी थी, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के कारण अब तक यह कार्य नहीं कराया गया।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 100 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने दावा किया कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में आठ बार प्रथम स्थान पाने वाले शहर इंदौर में पाइपलाइनों में सीवेज का पानी मिल रहा है।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा की तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार में ‘हर घर जल’ योजना अब ‘हर घर मल’ योजना में बदल गई है। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए सवाल किया कि जब पुरानी पाइपलाइन बदलने के ठेके को 2022 में मंजूरी मिल चुकी थी तो काम क्यों नहीं हुआ? क्या सरकार किसी बड़े कमीशन का इंतजार कर रही थी?

उन्होंने यह भी कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से वर्ष 2003 में भोपाल, इंदौर और ग्वालियर की जलापूर्ति सुधार परियोजनाओं के लिए 200 मिलियन डॉलर का ऋण मिला था। ऐसे में इस राशि के उपयोग का तत्काल ऑडिट कराया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.