अटल पथ पर साइकिल रैली, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

Updated on 02-08-2023 12:45 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। बुधवार 02 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

साइकिल रैली - मतदाता जागरुकता के लिए साइकिल रैली एवं स्लो वाक का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रैली अटल पथ टीटी नगर से सुबह सात बजे से प्रारंभ हुई। इसके उपरांत साइकिल राइडर्स दो किमी की वाक भी करेंगे। अभियान में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न साइकिल राइड समूह, कालेज, स्कूल, संस्थान तथा विभिन्न विभागों के लोग भाग ले रहे हैं।

छउ नृत्य कार्यशाला - कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्ट द्वारा संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से 22 जुलाई से 5 अगस्त तक मयूरभंज छउ कार्यशाला मायाराम सुरजन स्मृति भवन (पीएंडटी चौराहा) में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रवेश निश्शुल्क है। इसका समय सुबह 10 बजे से 12 बजे दोपहर तक है। इसमें छउ गुरु चंद्र माधव बारिक, सहायक सिद्धार्थ बारिक और प्रकाश मीना प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति चिराटे को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक निरंतर रहेगी। आप इस चित्र प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देख सकते हैं।

वनमाली सम्मेलन - कथाकार, शिक्षाविद तथा विचारक जगन्नाथ प्रसाद चौबे 'वनमाली' की जयंती के अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, स्कोप कैम्पस मिसरोद के पास, भोपाल के सभागार में वनमाली सृजन केंद्रों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आज इसका अंतिम दिन है। इसमें सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार सुनाएंगे व्यंग्य रचनाएं। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से आयोजित होगा। इसके बाद शाम को पांच बजे से गीत-गजल गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें लेखक अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

नाट्य कार्यशाला - आहान शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एलबीटी में आयोजित की जा रही है। मुख्य प्रशिक्षण आलोक चटर्जी प्रदान कर रहे हैं। कोई भी इच्छुक युवा इसमें निश्शुल्क भाग ले सकता है। समय शाम चार बजे से सात बजे तक है।


हिंडोला उत्सव - पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सावन मास में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। समय - शाम छह बजे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.