राज्यपाल श्री पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल के अनुभवी चिकित्सक की सौजन्य भेंट

Updated on 16-06-2025 05:35 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर पारस्परिक रूप से विचार विनिमय किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद् के सदस्यों और सिकल सेल रोग के विशेषज्ञों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा कर मिशन का गठन किया गया। मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रचुर मात्रा में वनौषधि की उपलब्धता है। इस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में सिकल सेल नियंत्रण प्रयासों में आयुष औषधियों की उपयोगिता के परीक्षण का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रयास है कि जनजाति समुदाय को जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से आयुष दवाएं कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो। प्रदेश में तीव्र गति से चल रहे सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्य, नि:शुल्क जाँचे, रक्ताधान, औषधि वितरण आदि कार्यों की जानकारी दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने बताया कि राजभवन द्वारा प्रदेश के समस्त रेडक्रॉस जिला ईकाइयों को सिकल सेल जाँच, उपचार और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। पेसा ग्राम पंचायत के माध्यम से जनजाति समुदाय में सिकल सेल जन जागृति का व्यापक स्तर पर प्रसार हुआ है। प्रदेश में रोग उन्मूलन के संबंध जन चेतना का वातावरण सकारात्मक है। पेसा ग्राम सभाओं द्वारा विवाह संबंधी जेनेटिक परामर्श भी दिया जा रहा है। ग्राम सभाओं में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किए गए है।

डॉ. डल्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के तहत किए गए कार्य और जानकारियों से अत्यंत प्रभावित है। उनके सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के अनुभव के आधार पर उन्होंने मध्यप्रदेश को देश में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में अग्रणी बताया है। प्रदेश में किए जा रहे रोग उन्मूलन की दिशा में कार्य अत्यंत प्रभावी है। साथ ही देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय भी है। डॉ. डल्ला ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, राजभवन के चिकित्सक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।                     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.