विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये प्रतिबद्ध राज्य सरकार

Updated on 08-08-2023 06:24 PM

प्रदेश में विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के साथ महाविद्यालयीन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा के लिये आवश्यकता के अनुसार महाविद्यालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे सोमवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम हट्टा में नवीन महाविद्यालय के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में करीब 74 लाख रूपये की लागत से बनाये गये अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण भी किया।

विकास पर्व की चर्चा करते हुए श्री कावरे ने कहा कि यह पर्व जन-सामान्य को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का पर्व भी है। प्रदेशभर में 14 अगस्त तक विकास पर्व व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम हट्टा में महाविद्यालय भवन के लिये 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं में नया आत्म-विश्वास पैदा किया है।

मिशन इन्द्रधनुष के प्रथम चरण का शुभारंभ

राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम हट्टा में मिशन इन्द्रधनुष अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों से मध्यप्रदेश को मीजल्स रूबेला मुक्त प्रदेश बनाने सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष 7 से 12 अगस्त, 11 से 16 सितम्बर और 9 से 14 अक्टूबर, 2023 को एक साथ पूरे प्रदेश में मनाया जायेगा। इन दिनों में शिशुओं के टीकाकरण का कार्य किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.