वाणिज्यिक कर विभाग; नए तबादले किए, पुराने अफसर हटाए नहीं

Updated on 23-06-2025 01:10 PM

मप्र में तबादलों का मौसम चल रहा है। सभी विभागों में धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं। तबादलों की लिस्ट को लेकर बीजेपी के विधायक और संगठन के लोग कई जिलों में नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं, तबादलों में भी कई गड़बड़ियां देखने को मिल रहीं हैं।

वाणिज्यिक कर विभाग में हुए तबादलों के बाद एक ही जगह पर दो-दो अफसर पहुंच गए हैं। करीब दर्जन भर ऐसे तबादला आदेश जारी हो चुके हैं। इनमें नए अफसर की पोस्टिंग हो गई लेकिन, पहले से पदस्थ अफसर को दूसरी जगह नहीं भेजा गया है।

गड़बड़ी का नमूना समझिए ग्वालियर संभाग 1 के डिप्टी कमिश्नर परमानंद सौंधिया को ग्वालियर वृत्त 3 में भेजा गया है। ग्वालियर वृत्त 3 के डिप्टी कमिश्नर हरिदास भालेकर को सागर वृत्त कार्यालय भेजा गया है। वहीं, सागर वृत्त के डिप्टी कमिश्नर निर्मल परिहार को भोपाल वृत्त 5 भेजा गया है। लेकिन, चौंकाने वाली बात ये है कि भोपाल वृत्त 5 में पहले से पदस्थ डिप्टी कमिश्नर मिथलेश वामनकर को कहीं नहीं भेजा गया है।

ऐसे में परमानंद सौंधिया, हरिदास भालेकर और निर्मल परिहार की रिलीविंग में दिक्कत आ रही है।

मंडीदीप में दो डिप्टी कमिश्नर भोपाल ऑडिट विंग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर नरेन्द्र सिंह चौहान को मंडीदीप वृत्त भेजा गया। लेकिन, मंडीदीप वृत्त में पहले से पदस्थ प्रीति प्रभुलता पन्ना यथावत हैं। ऐसे में मंडीदीप में दो-दो डिप्टी कमिश्नर हो गए हैं।

नरसिंहपुर में नई अफसर को भेजा, पुराने असिस्टेंट कमिश्नर का ट्रांसफर कैंसिल किया

सागर के संभागीय उपायुक्त कार्यालय में पदस्थ असिस्टेंट कमिश्नर सुप्रिया पाठक को नरसिंहपुर वृत्त भेजा गया है। नरसिंहपुर वृत्त से असिस्टेंट कमिश्नर दुर्गेश पटेल का सागर संभाग में किया गया ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। जबकि, सुप्रिया पाठक का ट्रांसफर यथावत है।

ऐसे में दुर्गेश पटेल अपनी नरसिंहपुर की पोस्टिंग पर यथावत आ गई हैं। वहीं, सुप्रिया पाठक को भी नरसिंहपुर भेजा गया है। यहां भी दो-दो अफसर हो गए हैं।

ये भी विसंगति पूर्ण तबादले एंटी इवेजन ब्यूरो सतना के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन दुबे को ऑडिट विंग भोपाल भेजा गया है। लेकिन, ऑडिट विंग भोपाल से किसी असिस्टेंट कमिश्नर का ट्रांसफर नहीं हुआ है। वृत्ति कर भोपाल में असिस्टेंट कमिश्नर श्वेता साठे को भोपाल संभाग क्र 1 में भेजा गया। लेकिन, भोपाल संभाग 1 से किसी अफसर का तबादला नहीं हुआ है।

पुराने अफसर हटाए नहीं, दो की रिलीविंग में दिक्कत टीकमगढ़ वृत्त से असिस्टेंट कमिश्नर शिव प्रताप सिंह को कटनी वृत्त 2 भेजा गया है। वहीं, शिवपुरी से असिस्टेंट कमिश्नर प्रवीण प्रजापति का टीकमगढ़ तबादला किया गया है। लेकिन, कटनी वृत्त 2 में पहले से पदस्थ चंद्रकुंवर सिंह अपनी जगह यथावत हैं ऐसे में शिवप्रताप सिंह और प्रवीण प्रजापति की रिलीविंग और ज्वॉइनिंग में दिक्कत आ रही है।

जहां जगह खाली वहां किसी की पोस्टिंग नहीं खास बात ये है कि वाणिज्यिककर विभाग में कई जगह ऐसी हैं जहां पर सालों से कोई अफसर पदस्थ नहीं हैं। ताबड़तोड़ तबादलों के बावजूद कई जगह अभी भी कोई अफसर नहीं भेजा गया है। उदाहरण के लिए छतरपुर जिले के नौगांव में 2023 से कोई अफसर पदस्थ नहीं हैं। नई तबादला सूचियों में भी यहां कोई अफसर नहीं भेजा गया है।

प्रमोशन का फैसला होने से उच्च पद के प्रभार भी नहीं हो पा रहे विभागीय सूत्र बताते हैं कि कई ऐसे अफसर हैं जिन्हें उच्च पद के प्रभार दिए जाने थे। लेकिन, सरकार ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। ऐसे में अब जिन्हें उच्च पद का प्रभार मिलना था। वे अटक गए हैं।

भोपाल सर्किल 5 में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर मिथलेश बामनकर को जॉइंट कमिश्नर के उच्च पद का प्रभार मिलना था। मंडीदीप में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर प्रीति प्रभुलता पन्ना को भी जॉइंट कमिश्नर का प्रभार मिलना प्रस्तावित था। लेकिन, प्रमोशन का रास्ता खुलने के बाद उच्च पद के प्रभार का मामला उलझ गया है।

न मंत्री का जवाब आया, न विभागीय अफसरों का इस मामले में मप्र के डिप्टी सीएम और वाणिज्यिककर विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा और विभाग के सचिव धनराजू एस से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन, दोनों ने ही कॉल रिसीव नहीं की। धनराजू एस को मैसेज के जरिए भी पूछा लेकिन, उनका जवाब नहीं आया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.