भोपाल के बैरसिया में कलेक्टर ने देखें गोशाला-तालाब:पानी, बिजली की व्यवस्था करने को कहा; कमिश्नर ने भी निरीक्षण किया

Updated on 07-06-2025 12:18 PM

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बैरसिया में गोशाला और तालाब देखें। उन्होंने गोशालाओं में व्यवस्था करने को कहा। कमिश्नर संजीव सिंह ने भी 3 गोशालाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सिंह ने तहसील बैरसिया के ग्राम बर्रीछीरखेड़ा स्थित मुनि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गोशाला की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से एवं व्यवस्थित रूप से चलता हुआ पाया। इसके अलावा कलेक्टर सिंह ग्राम पंचायत जैतपुरा के ग्राम मुड़िया खेड़ा पहुंचे। जहां पर उन्होंने जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत बन रहे खेत तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर के साथ बैरसिया एसडीम आशुतोष शर्मा, सहायक यंत्री जनपद पंचायत बैरसिया ,संबंधित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कमिश्नर ने किया भोपाल की तीन गोशाला का निरीक्षण

भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह शुक्रवार को जिले की 3 गोशालाओं में पहुंचे। उन्होंने जैविक कचरे से बायो गैस बनाने के प्लांट को देखा। वहीं, पानी और बिजली की व्यवस्था करने को कहा। कमिश्नर सिंह ने बरखेड़ी अब्दुल्ला, बालमपुर और सूखी सेवनिया का निरीक्षण किया।

बरखेड़ी अब्दुल्ला में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित वैज्ञानिक कृषक संवाद का निरीक्षण भी किया। संवाद में वैज्ञानिक एमपी सिंह, डॉ. फतेह सिंह, डॉ. सुबीर चक्रवर्ती ने किसानों को उन्नत तकनीक एवं उर्वरकों की जानकारी दी। वहीं, सभी को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी, हैप्पी सीडर के उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इन व्यवस्थाओं को लेकर बोले कमिश्नर कमिश्नर सिंह ने बरखेड़ी अब्दुल्ला में जीवदया गोशाला एवं निर्माणाधीन सुरभि गोशाला का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गोशाला में पर्याप्त पानी एवं बिजली की उपलब्धता तय करें। सिंह ने जीवदया गोशाला के संचालक रामदयाल नागर से गोशाला की क्षमता, कार्यप्रणाली, कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज करने की प्रणाली, पानी बिजली की उपलब्धता की चर्चा की।

बरखेड़ी अब्दुल्ला में श्री दयोदय ऊर्जा एवं जैविक खाद प्राइवेट लिमिटेड बायो गैस प्लांट को देखा। अक्षय जैन द्वारा जैव कचरे से बायोगैस बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बालमपुर के किसान नारायण सिंह के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वनाधिकार पट्टेधारियों के निर्माणाधीन खेत तालाब का निरीक्षण किया। किसान नारायण ने बताया कि खेत तालाब में 4 लाख लीटर पानी का संचय एवं वाटर रिचार्ज किया जाता है।

सूखी सेवनिया में पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत सुनील जैन के नमन गोल्ड फ्लोर मिल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि योजना के लाभ के बाद छोटे से उद्योग से मिल बनाने का सहयोग प्राप्त हुआ है। कमिश्नर सिंह ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार कर सभी उद्यमियों को लाभ प्रदान करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.