सीएम ने ​कहा-:अटल जी की स्मृति में एक कैबिनेट की बैठक ग्वालियर में होगी

Updated on 19-06-2025 01:37 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कैबिनेट की एक बैठक का आयोजन ग्वालियर में किया जाएगा। इससे अंचल के विकास के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने वीरांगना बलिदान मेले के आयोजन और यहां हुए खूब लड़ी मर्दानी महानाट्य के लिए समिति को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

साथ ही वीरांगना की समाधि के सामने के मैदान जहां महारानी लक्ष्ममीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध​ किया था, को विकसित करने की घोषणा भी की। उन्होंने बलिदान मेला समिति के संस्थापकअध्यक्ष पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से कहा कि वे इसके विकास की परिकल्पना तैयार करके दें। उनके अनुसार ही विकास कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को वीरांगना बलिदान मेले के आयोजन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट टीम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्वालियर की वैष्ण्वी शर्मा को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही सरहद पर शहीद हुए विवेक सिंह तोमर की पत्नी और क्रांतिवीर मंगल पांडे के साथी दुर्गासिंह के वंशज विजय सिंह सिसौदिया को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अटल जी की 100 वीं जन्म जयंती का वर्ष चल रहा है। इस कारण उनकी स्मृति में कैबिनेट की बैठक का आयोजन ग्वालियर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अंचल को आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे अंचल के युवाओं का रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.