कुर्सी से गिरे सीएम मोहन यादव, मंच पर बिगड़ा बैलेंस

Updated on 09-06-2025 04:46 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे। यहां उन्होंने 80 करोड़ 46 लाख रुपए की 135 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। रोड शो के बाद सभा हुई। मंच पर जब मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्ची को प्रमाण पत्र देने गए तो उनका संतुलन बिगड़ गया। उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा दिया।

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को सोने की चिड़िया से आगे बढ़ाकर 'बाज' बना दिया है जो दुश्मन को पकड़ लाने में सक्षम है। मोदी जी ने न केवल देश का स्वरूप बदला है, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है।'

मुख्यमंत्री के संबोधन के खास बिंदु

सीएम ने कहा कि जब भगवान श्रीराम ने अयोध्या से वनवास शुरू किया, तो 11 वर्षों तक उन्होंने मध्यप्रदेश के चित्रकूट को अपनाया था। आज जब भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में मुस्कुरा रहे हैं, तो वह मुस्कान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है। यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से।

मुस्लिम बहनों को न्याय पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही सर्वोच्च न्यायालय है जिसने तीन तलाक को गलत ठहराया। उन्होंने याद दिलाया कि शाहबानो प्रकरण में एक बेटी ने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलट दिया था, जिससे मुस्लिम बहनों की ज़िंदगी नर्क बन गई थी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस फैसले को बदलकर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया है। तीन तलाक अब इतिहास बन चुका है।

कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भगवान राम का नाम लेने पर दंगे होते थे, और जब सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया तो कांग्रेस ने उस फैसले को स्वीकारने से इनकार कर दिया। लेकिन आज देश का हर नागरिक रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता अयोध्या नहीं गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के हर क्षण में भागीदारी निभाई।

अनुच्छेद 370 पर

मुख्यमंत्री ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि यह जनसंघ के जमाने से भाजपा का सपना रहा है कि देश में दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 56 इंच के सीने वाला फैसला लेकर इसे खत्म किया और जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह भारत में एकीकृत किया।

अपनी सरकार की तारीफ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय बिजली की भारी किल्लत थी, लेकिन आज हम किसानों को ₹5 में कनेक्शन दे रहे हैं। आने वाले समय में हम 30 लाख सोलर पंप किसानों को देंगे, जिससे बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा।

कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब किसान मेले लगाए जा रहे हैं, बीएससी एग्रीकल्चर में 1.5 लाख विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है, और कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि फसलों के सही दाम मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को सरकारी सहायता, लाडली बहनों को सम्मान और रोजगार के अवसर देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

लाडली बहना योजना

उन्होंने लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना चुनावी नहीं बल्कि स्थायी है। आने वाले समय में बहनों को ₹3000 तक की राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि इस रक्षाबंधन पर भी बहनों को विशेष बोनस दिया जाएगा।

गांव-गांव चलेंगी सरकारी बसें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव में सरकारी बसें चलाई जाएंगी। गुरु पूर्णिमा और दशहरा भी प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी कहा है कि बिना शक्ति के भक्ति अधूरी है। इसलिए हम देश को जागरूक और सामर्थ्यशाली बना रहे हैं।

नरसिंहपुर को दी ये सौगातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज 80 करोड़ रुपए से अधिक के लोकार्पण और भूमिपूजन करने आए हैं। मंच से उन्होंने 17 किलोमीटर की सड़क के लिए 27 करोड़ और 20 किलोमीटर सड़क के लिए लगभग 60 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री के दौरे के को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया है। किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता थाने में नारेबाजी कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.