यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव:85 एकड़ जमीन का उपयोग कैसे हो? इस पर मंथन; अफसरों से भी चर्चा

Updated on 17-01-2026 01:39 PM
भोपाल, भोपाल के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गैस राहत से जुड़े अफसरों से भी चर्चा की। सीएम डॉ. यादव ने कहा, पहली बार कोई मुख्यमंत्री फैक्ट्री में आया। पिछले साल जहरीला कचरा हटाया। वहीं, आने वाले समय में कोर्ट के मार्गदर्शन में इस स्थान पर मेमोरियल समेत क्या-क्या कर सकते हैं, इसके सुझाव लेंगे। सभी पक्षों को विश्वास में लेकर इस जगह को बेहतर बनाएंगे। कांग्रेस ने यहां पर लोगों को सिर्फ मरने के लिए छोड़ा था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फैक्ट्री के मालिक वारेन एंडरसन को यहां से भगाने के लिए कांग्रेस के लोगों ने ही बड़ी मदद की थी। राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उनकी ही जवाबदार दादी और पिता के शासनकाल में यह कलंक, कलंक बना रहा। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी यहां के लिए कुछ नहीं किया गया। हम बंद पड़ी फैक्ट्रियों से रोजगार ढूंढ रहे हैं। एक के बाद एक नए काम कर रहे हैं। भोपाल को मेट्रोपॉलियन सिटी बना रहे हैं। जहां रुकावटें हैं, उन्हें हटा रहे हैं।

पहली बार कोई मुख्यमंत्री आया है-यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा, 2-3 दिसंबर 1984 की रात में यह कलंक कांग्रेस के शासनकाल में लगा था। यहां मौत का तांडव हुआ था। यहां के जहरीले कचरे को कांग्रेस ने 25 साल तक पटककर रखा था। लोगों के लिए इस स्थान को भुतहा बना दिया था। हमारी सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कचरे का खात्मा किया। सरकार गैस पीड़ितों के साथ है। कांग्रेस ने इन्हें लावारिश छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री फैक्ट्री में आया है।

पुलिस ने भी मांगी है जमीन निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री की करीब 85 एकड़ जमीन के उपयोग के संबंध में चर्चा हुई। शुक्रवार को भोपाल जिला प्रशासन, गैस राहत के अफसर जमीन से जुड़ी फाइलों को खंगालते रहे। पुलिस विभाग ने भी डीआरपी लाइन के लिए जमीन मांगी है।

दूसरी ओर, गैस पीड़ित संगठन भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात करना चाह रहे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। संगठन की रचना ढिंगरा ने बताया कि 2-3 मुद्दों पर बात करना चाह रहे थे कई महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन नहीं मिल रही है। साथ ही गैस पीड़ितों के पुनर्वास, स्वास्थ्य को लेकर बनी राज्य स्तरीय समिति की बैठक पिछले 11 साल से नहीं हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करना चाह रहे थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

पिछले साल पीथमपुर पहुंचा था 337 टन जहरीला कचरा यूका फैक्ट्री का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा 40 साल बाद पिछले साल जनवरी में हटा था। 12 कंटेनर के जरिए हाई सिक्योरिटी के बीच कचरा पीथमपुर ले जाया गया था। यहां लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद यह कचरा जलाया गया था, लेकिन फैक्ट्री में अब भी हजारों टन कचरा दफन होने की बात गैस पीड़ित संगठन कर रहे हैं। जिसकी वजह से 42 बस्तियों का भूजल प्रदूषित हुआ है।

भोपाल गैस कांड दुनिया की सबसे बड़ी गैस त्रासदी भोपाल गैस त्रासदी करीब 41 साल पहले 2-3 दिसंबर 1984 की रात हुई थी। JP नगर में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के प्लांट नंबर-CK टैंक नंबर-610 से लीक हुई मिथाइल आइसोसाइनेट गैस ने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया। आज की पीढ़ी ने उस भयानक रात के बारे में सिर्फ सुना या तस्वीरों में देखा होगा। यकीन मानिए कि वह रात दुनिया की सबसे खौफनाक रातों में से एक है। गूगल सर्च इंजन भी मानता है कि दुनिया में उससे पहले और उसके बाद आज तक ऐसा कोई भी इंडस्ट्रियल डिजास्टर नहीं हुआ है, जो भोपाल गैस त्रासदी के दुख-दर्द और नुकसान के बराबर हो।

इस घटना को करीब से देखने वाले और कवर करने वाले बताते हैं कि लाशें ही लाशें थीं, जिन्हें ढोने के लिए गाड़ियां कम पड़ गईं। चीखें इतनी कि लोगों को आपस में बातें करना मुश्किल हो रहा था। धुंध इतनी कि पहचानना ही चैलेंज था उस रात।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.