मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी से सिवनी, मंडला, डिंडौरी जिले के बच्चे समझेंगे साइंस की बारीकियाँ

Updated on 08-08-2023 06:21 PM

मध्यप्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रूचि विकसित करने और विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सहजता से समझाने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र ने मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी प्रारंभ की है। रीजनल साइंस सेंटर भोपाल (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से संचालित प्रदर्शनी वाहन को मंगलवार को राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री धनराजू एस. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री धनराजू ने प्रदर्शनी के परिचयात्मक साहित्य का विमोचन भी किया।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रदर्शनी को राज्य के अलग- अलग जिलों में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी की बस सिवनी, मंडला और डिण्डोरी जिलों के विभिन्न स्कूलों में जायेगी। इस प्रदर्शनी वाहन से, जो प्रत्येक जिले के चयनित 30 केन्द्रों (स्कूल) अर्थात तीनों जिले के 90 केन्द्रों पर 3-3 तीन दिन रूकेगा, आसपास की समस्त शालाओं के बच्चे एवं शिक्षकों को विज्ञान के क्रियात्मक मॉडल से साइंस की बारीकियों को समझने के अवसर उपलब्ध होंगे। वाहन में रखे क्रियाशील मॉडल और उपकरणों के साथ ही साइंस फिल्म शो एवं विभिन्न गतिविधियों से बच्चे एवं शिक्षक सहज रूप से विज्ञान की बारीकियों को जानेंगे।

प्रदर्शनी बस सिवनी के लिए 8 अगस्त 2023 को प्रातः 9:30 पर राज्य शिक्षा केन्द्र से रवाना हुई। रीजनल सांइस सेंटर के परियोजना समन्वयक श्री साकेत सिंह कौरव, राज्य शिक्षा केन्द्र के संयुक्त संचालक श्री डॉ. संजय पटवा, परियोजना समन्वयक डॉ. बी. बी. पी. गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.