जगह-जगह हुआ मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत

Updated on 07-08-2023 12:03 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा में रेलवे प्लेटफार्म नम्बर एक से जैसे ही बाहर आए बेरिकेड के उस पार हजारों की संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि,  सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दोनों हाथों से नमस्कार करते हुए तालियाँ बजाई। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों से बात की और उनका हालचाल जाना उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने इंदौरी पान का स्वाद चखा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रमण के दौरान माधवगंज स्थित इंदौरी पान की दुकान पर पहुँचकर पान खाया।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा वर्षों पहले जैसा पान खाने को मिला करता था ठीक वही जायका आज भी है। उनके साथ चल रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी इंदौरी पान का स्वाद लिया। कार्यक्रम के बाद श्री चौहान ने पूर्व वित्त मंत्री श्री राघव जी के घर पहुँचकर उनका हालचाल जाना।

पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के बाहर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना की। जन-सामान्य से भेंट करते वे सीधे मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना कर नागरिकों के कल्याण की कामना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.