मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमरकंटक में लगाये 75 पौधे

Updated on 11-08-2023 01:26 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर प्रवास के दौरान आज आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर पवित्र नगरी अमरकंटक में 75 पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के विद्यार्थियों ने 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसरों में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की एकता को सृदढ़ करने और अपने कर्तव्य निभाने जैसी पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों के आसपास पौधरोपण, वीरों के वंदन और राष्ट्रीय ध्वज फहराने व राष्ट्रगान जैसी गतिविधियां की जाना है। पौधरोपण में आयुक्त शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजीपी शहडोल श्री डी.सी सागर, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.