मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर नमन किया

Updated on 07-08-2023 06:54 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र गान जन-गण-मन के रचयिता, नोबल पुरस्कार से सम्मानित कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कविवर रबीन्द्रनाथ टैगौर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, नाटककार, संगीतकार और चित्रकार थे। श्री टैगोर बंगला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी स्फूर्ति लाने वाले युगदृष्टा थे। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कविवर टैगोर का स्मरण करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि "अद्वितीय मेधा तथा विद्वत्ता से भारतीय चिंतन को उदात्त रूप में प्रदर्शित कर आपने समाज को नई दिशा दी। आपके विचारों का उज्ज्वल प्रकाश सदैव मानवता के कल्याण की राह दिखाता रहेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.