मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के एक बार फिर टाइगर स्टेट बनने पर दी बधाई

Updated on 01-08-2023 06:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के एक बार फिर टाइगर स्टेट बनने पर मंत्रि-परिषद के साथियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे अधिक 785 बाघ मध्यप्रदेश में होना प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्राप्त इस उपलब्धि के लिए वन मंत्री डॉ. कुँअर विजय शाह ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की "परकेपिटा इन्कम" में हुई वृद्धि और गरीबों की संख्या में आई कमी के लिए भी मंत्रि-परिषद के सदस्यों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप प्रदेशवासियों की आय बढ़ी है, साथ ही प्रदेश में गरीबी भी कम हो रही है। प्रदेश में "परकैपिटा इन्कम" 1 लाख 40 हजार रुप्ए प्रति वर्ष हो गई है, जो वर्ष 2003 में मात्र 11 हजार रुपए हुआ करती थी। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 25 हजार लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। यह तथ्यों पर आधारित भारत सरकार के आंकड़े हैं। प्रदेश में हर वर्ग की आय में बढ़ोतरी हुई है और गरीबी कम हुई है। राज्य सरकार जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। साथ ही विकास गतिविधियां भी तेजी से जारी हैं। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। विकास और जन-कल्याण की किसी भी गतिविधि के लिए संसाधनों और धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.