भोपाल के न्यू मार्केट में बदमाशों के आतंक का CCTV:शोरूम में तोड़फोड़, दुकान के फ्लैक्स पर तलवारें मारी, FIR दर्ज

Updated on 07-06-2025 12:16 PM

भोपाल के न्यू मार्केट में यूवानी एक्सक्लूसिव शोरूम पर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। वारदात हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके गुर्गों ने की है। आरोपियों ने देर रात दो बंद दुकानों को निशाना बनाया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद इलाके के कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

आदित्य सिंह परिहार (34) न्यू मार्केट में यूवानी एक्सक्लूसिव नाम से ब्राइडल ड्रेस का शोरूम संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद घर गए थे। देर रात दो बाइकों पर सवार होकर करीब चार युवक आए। आरोपी कुछ देर यहां वहां देखते रहे और सुनसान होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने उनकी दुकान के शो केस के कांच फोड़ दिए। इसके बाद साइड की एक बंद दुकान के फ्लैक्स फाड़ दिए। सभी आरोपी हाथों में तलवार और छुरियां थामे हुए थे। कारोबारी का कहना है कि आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश नहीं है, वे केवल दहशत फैलाने के इरादे से तोड़फोड़ कर फरार हुए हैं।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज आदित्य की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। फरियादी की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे कैमरों में कैद हुआ है

इंदौर पुलिस का भी वांटेड है आरोपी आदित्य के मुताबिक उन्होंने स्वयं तस्दीक कर मुख्य आरोपी की पहचान की है। आरोपी मोनू ठाकुर भोपाल के नया बसेरा का रहने वाला है। हिस्ट्री शीटर बदमाश है और बाइक चोरी के मामले में इंदौर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हाल ही में उसने कमला नगर थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला भी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.