राष्ट्रपिता की प्रतिमा के आसपास कब्जा, नगर निगम नहीं ले रहा सुध

Updated on 14-08-2023 03:37 PM

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में सर्वाधिक आवाजाही और चहल पहल वाले बाजार में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल के आसपास फिर से अतिक्रमण होने लगा है। हाल ही में प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण किया गया है पर इसकी नियमित देखरेख नहीं हो रही है। आटो स्टेंड पर भी कब्जा हो गया है।

चंचल रोड को चौड़ा करने के साथ ही इससे लगे गांधी प्रतिमा स्थल को भी अतिक्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव था। नगर निगम चंचल रोड तो चौड़ा कर दिया पर प्रतिमा स्थल से अवैध कब्जे नहीं हटाए। इसे अतिक्रमण मुक्त कर आटो स्टैंड बनाया जा सकता है। करीब 10 साल पहले नगर निगम ने गांधी प्रतिमा को संत कंवरराम प्रतिमा के निकट शिफ्ट कर यहां आटो स्टैंड बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। पिछले दिनों गांधी प्रतिमा स्थल पर रंग रोगन कर इसे सुंदर बनाया गया पर अतिक्रमण अभी तक नहीं हट सका है। पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष भरत आसवानी एवं नंद दादलानी का कहना है कि यहां अवैध कब्जा हटाना चाहिए ताकि प्रतिमा स्थल दूर से ही नजर आ सकें। अतिक्रमण हटने से यहां आटो भी खड़े हो सकते हैं।

स्थाई आटो स्टेंड नहीं बन सका

शिव मंदिर गोल चक्रा के पास बरसों से आटो स्टैंड लगता था। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही इस स्टेंड का अस्तित्व खत्म हो गया। अब आटो चालक अपनी सुविधा से जहां जगह मिलती है वहां खड़े हो जाते हैं। इससे नागरिकांे को भी परेशानी होती है आटो चालक भी परेशान हैं। निर्धारित स्टेंड न होने से सवारियों को भटकना पड़ता है। वर्तमान में केवल बस स्टेंड पर ही स्टापेज निर्धारित है। कुछ आटो शिव मंदिर गोल चक्रा की दीवार से सटकर खड़े होते हैं, इससे दूसरे वाहन चालकों को दिक्कत होती है। स्थाई आटो स्टेंड गांधी प्रतिमा स्थल के पास बनाया जा सकता है। इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी हैं। आटो यूनियन भी लंबे समय से स्थाई स्टेंड की मांग करती रही है। महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी का कहना है कि क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा कर समस्या का हल निकालेंगे। अतिक्रमण भी हटाने का प्रस्ताव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.