8वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का ब्रोशर लाँच

Updated on 14-01-2023 05:29 PM

भारत का विश्व युद्ध बनाने के लिए विज्ञान जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है। भारत सरकार ने जिस विश्वास के साथ मध्यप्रदेश को आठवें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव  यानि आईआईएसएफ के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी हैं, हम उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने यह बात शुक्रवार को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मेपकास्ट में आठवें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के "कर्टेन रेजर" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मंत्री श्री सकलेचा ने विज्ञान महोत्सव का ब्रोशर लांच भी किया।

विदेश में प्रमुख पदों पर कार्यरत् है भारतीय

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में 82 देश के प्रवासी भारतीय आये थे। अधिकतर देशों में भारतीय प्रमुख पदों पर पदस्थ हैं। आज विश्व में बिना भारतीय साइंटिस्ट के कोई भी देश अकेले चल नहीं सकता। कई विकसित देशों में लेब कार्य करने वाले भारतीय हैं। अमेरिका में हर छठवें मरीज का इलाज भारतीय डॉक्टर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अब तक विज्ञान के क्षेत्र में कार्य़ हुए हैं, उससे वातावरण ऐसा बनेगा, जो हमें विज्ञान के क्षेत्र में लीडर बनायेगा।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भरता की बात कही है। एक समय था जब भारत में चीन से बहुतायात में खिलौने भेजे जाते थे। लेकिन भारत में ही खिलौनों के निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश ने इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए एमएसएमई डिपार्टमेंट बनाया। 

10 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

विज्ञान महोत्सव की नोडल एजेंसी मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि हमारे लिये यह गौरव का क्षण है कि आठवाँ महोत्सव भोपाल में होने जा रहा है। अब तक इस महोत्सव के सात आयोजन देश के विभिन्न शहरों में हो चुके हैं। लेकिन मध्य भारत अब तक इससे वंचित था। यह विज्ञान के व्यापक प्रचार-प्रसार का आयोजन है। विज्ञान महोत्सव में 15 गतिविधियाँ होंगी। इनमें 10 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। मैनिट में 21 से 24 जनवरी तक मध्यप्रदेश में पहली बार विज्ञान महोत्सव हो रहा है।

विशाल प्रदर्शनी में दिखेगी विज्ञान की उपल्ब्धियाँ

डॉ. कोठारी ने बताया कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लगभग दो लाख स्क्वायर फीट की जगह पर लगने वाली प्रदर्शनी में इसरो, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, डीआरडीओ सहित विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले भारत के 300 से अधिक संस्थान उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही 19 जनवरी को रन फॉर साइंस का आयोजन होगा। विज्ञान के प्रति  लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह रन टी.टी. नगर स्टेडियम से शुरू होकर मैनिट परिसर पर समाप्त होगी।

स्टूडेंट्स साइंस विलेज बनेगा आकर्षण

इन्सा के कार्यकारी निदेशक श्री अरविंद रनाडे ने बताया कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2015 में आईआईटी दिल्ली से हुई। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान स्टूडेंट्स साइंस विलेज कार्यक्रम भी होगा। साइंस विलेज में मध्यप्रदेश के विभिन्न दूरस्थ इलाकों के 1500 बच्चे शामिल होंगे, जो विज्ञान और इसके चमत्कार को करीब से देख सकेंगे। साथ ही वैज्ञानिक साइंस लिट्रेचर फेस्टिवल, स्टार्टअप हब जैसी गतिविधियाँ होंगी। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सीनियर साइंटिस्ट श्री संजय मिश्रा ने बताया कि यह महोत्सव कोई सेमिनार या कॉन्फ्रेंस नहीं है। यह एक ऐसा समारोह है, जिसमें स्कूल के स्टूडेंट्स से लेकर रिटायर्ड अधिकारी सहित देश के विशिष्ट वैज्ञानिक शामिल होंगे।

महोत्सव में अनेक गतिविधियाँ होंगी

आर्टिजन टेक्नोलॉजी, विलेज वोकल फॉर लोकल, न्यू एज टेक्नोलॉजी शो, मेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी एग्जीबिशन, इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल, साइंस थ्रू गेम्स एंड टॉयज, स्टार्टअप कॉन्क्लेव जैसी विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।

 आरजीपीवी के कुलपति प्रो. सुनील गुप्ता, एम्प्री के निदेशक श्री अवनीश श्रीवास्तव, शुल्क विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कन्हेरे, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण रामदास, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत शरण सिंह, भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजय तिवारी, मैनिट के एक्टिंग डायरेक्टर श्री जी. दीक्षित उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.