'ब्राह्मणों को मिले आबादी के अनुसार आरक्षण...', पूर्व IAS नियाज खान ने की मांग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Updated on 02-02-2026 01:52 PM
भोपाल। अपने बेबाक बयानों और किताबों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने ब्राह्मणों के सर्वांगीण विकास की वकालत करते हुए उन्हें आरक्षण देने की मांग उठाई है। नियाज खान ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

'सनातन धर्म के हजारों साल पुराने संरक्षक'

नियाज खान ने ब्राह्मणों के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए लिखा कि ब्राह्मण समाज हजारों सालों से सनातन धर्म का संरक्षक रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि ब्राह्मण मजबूत होगा, तो देश के साथ-साथ धर्म और आध्यात्म भी मजबूत होगा। खान के अनुसार, इस समाज का सर्वांगीण विकास राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए उनकी समस्याओं और उत्थान पर ध्यान दिया जाना चाहिए

आबादी के अनुसार आरक्षण की मांग

पूर्व आईएएस अधिकारी ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि ब्राह्मणों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित रहने के बजाय हर सरकारी योजना में ब्राह्मणों के लिए आरक्षण का प्रावधान करने की बात कही। खान ने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि सरकार को ब्राह्मण समाज को आरक्षण देने के विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

किताबों और बयानों से पहले भी रहे हैं चर्चा में

यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान ने ब्राह्मण समाज के प्रति अपना झुकाव दिखाया हो। वे अपनी चर्चित किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट' को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के समृद्ध इतिहास और ज्ञान की प्रशंसा की थी। इसके अलावा, वह अक्सर समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। पूर्व में उन्होंने मुसलमानों को शाकाहार अपनाने की सलाह भी दी थी, जिसे लेकर काफी बहस हुई थी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.