भोपाल में खदान में मिले 2 बच्चों के शव:हैंडपंप से पानी भरने का कहकर निकले थे, दोनों शव पानी में तैरते मिले

Updated on 10-06-2025 11:20 AM

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में सोमवार दोपहर एक खदान में दो बच्चों के शव मिले हैं। ये दोनों रविवार सुबह से लापता हो गए थे। 13 साल का मोहित और 9 साल का केशव आपस में कजिन थे। यह बच्चे रविवार सुबह घर से निकले थे, परिजन समझे थे कि हैंडपंप से पानी भरने जा रहे हैं, लेकिन वह कभी लौटे ही नहीं।

घटना सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पिछले छह दिन से मोहित अपनी बुआ के घर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह केशव के साथ निकला। जब एक घंटे तक भी दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खुद ही तलाश शुरू कर दी।

काफी देर ढूंढने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों के शव सूखी सेवनिया क्षेत्र में स्थित एक पुरानी खदान के पानी भरे गड्ढे में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया।

आधे घंटे बाद ही तलाशना शुरू कर दिया था केशव के मामा और मोहित के चाचा कमलेश भारती ने बताया कि बच्चे 10 बजे निकले थे। आधे घंटे बाद से ही उन्हें तलाशना शुरू कर दिया था। खदान के गड्ढे में पत्थर और गिट्‌टी पड़ी रहती है, वहां बच्चे कैसे पहुंचे और क्या हुआ यह हम नहीं समझ पा रहे हैं। यह हादसा है या कोई और बात, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.