25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाएगी बीजेपी:आपातकाल की 50वीं बरसी पर होंगे कार्यक्रम

Updated on 22-06-2025 06:55 PM

25 जून को बीजेपी संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिन पर बीजेपी हर साल आपातकाल दिवस का आयोजन करती रही है। इस बार 25 जून को संविधान हत्या दिवस का नाम दिया गया है।

केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल होंगे शामिल 25 जून को भोपाल में होने वाले संविधान हत्या दिवस के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मीसाबंदियों का सम्मान किया जाएगा।

हर जिले में होंगे कार्यक्रम ​​​​​​

25 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में कार्यक्रम मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कार्यक्रम का नाम ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ रखा गया है। बीजेपी ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है।

25 जून को हर जिले में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री और मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर आपातकाल की विभीषिका बताएंगे।

सुधांशु त्रिवेदी इंदौर में होंगे शामिल बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी इंदौर जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सागर, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर उज्जैन, केन्द्रीय मंत्री डीडी उईके नर्मदापुरम के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हर जिले में लगेगी प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून को संविधान की हत्या हुई थी। 25 जून आपातकाल का काला अध्याय है। बीजेपी सभी जिला मुख्यालय पर संविधान हत्या दिवस पर ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ कार्यक्रम कर रही है। आपातकाल की विभीषिका बताते हुए सभी जिलों में प्रदर्शनी लगेगी। लोकतंत्र सेनानियों का सभी जिलों में सम्मान होगा, उनके परिजन का भी सम्मान होगा। जिन लोगों ने आपातकाल के दौरान यातनाएं सही हैं। उनके परिवारों को भी सम्मान करेंगे।

कांग्रेस ने कहा- आरएसएस ने मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से परहेज किया बीजेपी के संविधान हत्या दिवस मनाने पर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा- बीजेपी की मातृ संस्था RSS ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से हमेशा परहेज किया। संविधान की प्रतियां जलाई। आज वही बीजेपी संविधान की हत्या दिवस किस मुंह से मना रही है। जिन लोगों ने संविधान को तार-तार किया, संविधान को तोड़ने वाले संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.