परीक्षा पर चर्चा : प्रधानमंत्री का होगा संवाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची ने की परीक्षा पर चर्चा को लेकर पत्रकार वार्ता

Updated on 14-01-2023 06:41 PM
• 27 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री करेंगे संवाद
• भाजपा जिला कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता
निवाड़ी । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।  जिलाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए वर्ष 2016 से छात्रों से निरंतर संवाद करते आ रहे हैं ।  इसी कड़ी में दिनांक 27 जनवरी प्रातः 11:00 आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की छठवें संस्करण में  प्रधानमंत्री जी बड़ी संख्या में छात्रों एवं अभिभावकों व शिक्षकों से संवाद एवं चर्चा करेंगे । जिलाध्यक्ष अयाची ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा बहुत ही लोकप्रिय एवं उपयोगी कार्यक्रम है जिससे तनाव को दूर करने के उपायों एवं स्वयं के अनुभव को साझा करने हेतु छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि   प्रधानमंत्री जी ने अपने विचारों में कहा है कि मैं चाहता हूं कि परीक्षा के दौरान छात्र दहशत के माहौल से दूर रहें, दोस्तों की नकल करने की जरूरत नहीं है बस जो कुछ भी है आत्मविश्वास के साथ करते हैं  उसे करते  रहें और मुझे विश्वास है कि आप सभी त्योहार के मूड में परीक्षा दे पाएंगे ।  जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची ने आगे बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वारियर्स जिसमें विद्यार्थियों के लिए 28 मंत्र तथा अभिभावकों के लिए 6 सुझाव काफी लोकप्रिय हैं । जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि अधिक से अधिक छात्रों के पास यह पुस्तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी की निर्देशानुसार  कुछ बिंदु बताए गए हैं जिसमें आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता 20 जनवरी 2023 तक आयोजित होगी। 20 जनवरी से पहले जिला स्तर पर आर्ट एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । सभी कार्यक्रमों में लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की भूमिका एवं भागीदारी आवश्यक है । कला ,खेल, शिक्षण, सामाजिक क्षेत्र में अति विशिष्ट व्यक्तियों को विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 9 वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति 500 से अधिक संख्या में रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा। एग्जाम वारियर्स पुस्तक एवं अन्य प्रकार की आठ एवं पेंटिंग दर्शाए गए हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रकार की रचनात्मक तरीके से  आर्ट एवं पेंटिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रतियोगियों से अपेक्षा भी की है कि अपना कला के माध्यम से पुस्तक की किसी भी मंत्र के लिए दृष्टांतो की फिर से कल्पना करें।  5 से 7 सदस्यों की की चयन समिति बनाई जाएगी जिसमें अध्यापक एवं समाज के प्रबुद्ध जन रहेंगे।  यह कार्यक्रम ढाई घंटे का होगा जिसमें एक घंटा आठ एवं पेंटिंग के लिए तथा अगला एक घंटा पेंटिंग के चयन तथा शेष समय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का होगा । जिला अध्यक्ष ने आगे चर्चा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा। पत्रकार वार्ता के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश दांगी, मंगेश रमपुरिया, जिला प्रवक्ता अनुराग शर्मा, हेमंत दांगी मजरा, अरविंद चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.