भोपाल में मोबाइल कारोबारी से लूट का खुलासा:पड़ोसी दुकानदार का नौकर निकला मास्टरमाइंड

Updated on 04-06-2025 12:49 PM

भोपाल गेट इलाके में दो दिन पहले मोबाइल कारोबारी से सरेराह हुई लूट का शाहजहांनाबाद पुलिस ने 20 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित कारोबारी के पड़ोसी दुकानदार का नौकर निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइक, धारदार छुरी और 6 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। वारदात में शामिल पांच अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

धारदार हथियार से हमला कर लूटी थी नकदी घटना 1 जून की रात करीब 1:30 बजे की है। ईदगाह हिल्स निवासी राजेश अठवानी मोबाइल कारोबारी हैं। घोड़ानक्कास इलाके में उनकी दुकान है। दुकान बंद कर जब वह एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तभी भोपाल गेट के पास कैंब्रिज स्कूल सामने दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें हाथ देकर रोका। बातचीत के बहाने करीब आए युवकों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और बैग छीनकर फरार हो गए।

बैग में करीब 50 हजार रुपए नकद थे। घायल कारोबारी ने परिजनों और परिचितों को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शाहजहांनाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और टेक्निकल इनपुट जुटाए।

ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा पुलिस की जांच में पता चला कि लूट की योजना आदिल नामक युवक ने बनाई थी। वह पीड़ित के पड़ोसी दुकानदार का नौकर है। उसने अपने साथियों को पैसों का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लूट के पैसे का बंटवारा करने वाले हैं। इसके बाद दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जुबेर (20), ऋषभ उर्फ भूरा (19) और अरशद खान (23) शामिल हैं। तीनों निशातपुरा और शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर और बजाज सीटी 100 बाइक, एक छूरी और 6 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी भूरा के पास से नकदी बरामद हुई है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक इस लूट में कुल आठ आरोपी शामिल थे, जिनमें से पांच अब भी फरार हैं। उनकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस कार्रवाई में शाहजहांनाबाद थाने की टीम के साथ कोहेफिजा पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। लूट की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त आयुक्त अवधेश गोस्वामी, डीसीपी रियाज इकबाल और एसीपी अनिल बाजपेयी के निर्देशन में शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 घंटे की मशक्कत के बाद केस का खुलासा किया।

दो दिन पहले की है घटना

भोपाल में सरेराह लूट की घटना सामने आई है। भोपाल गेट के पास करीब दो आरोपियों ने सिर पर चाकू मारकर मोबाइल कारोबारी का नोटों से भरा बैग झपट लिया। बैग में करीब 35 हजार रुपए कैश रखे थे। वारदात को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1:30 बजे अंजाम दिया है। कारोबारी दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे। पुलिस को रेकी के बाद लूट की आशंका है। फरियादी के करीबी और कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.