भोपाल मेट्रो: अंडरग्राउंड ट्रैक की भारी लागत से बिगड़ेगा गणित

Updated on 06-02-2026 12:01 PM
भोपाल, भारत माता चौराहे से लिली टॉकीज चौराहे तक भोपाल मेट्रो को अंडरग्राउंड बनाने की मांग पर फिलहाल मप्र मेट्रो प्रबंधन में सहमति नहीं बन पाई है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंडरग्राउंड ट्रैक की भारी लागत और पहले से शुरू हो चुका निर्माण कार्य बताया जा रहा है। 22 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने करीब 5.5 किमी लंबे इस रूट को अंडरग्राउंड करने की मांग रखी थी। उनका तर्क था कि यदि यहां वायाडक्ट बना तो राजभवन, न्यू मार्केट, मुख्यमंत्री निवास और लाल परेड ग्राउंड सहित पूरा वीआईपी जोन प्रभावित होगा।

मेट्रो सूत्रों का कहना है कि एलिवेटेड से अंडरग्राउंड ट्रैक में जाने के लिए पूरे अलाइनमेंट में बदलाव करना पड़ेगा। तकनीकी मानकों के अनुसार हर 100 मीटर में ट्रैक को सिर्फ 3 मीटर नीचे ले जाया जा सकता है। ऐसे में जमीन से 10-12 फीट नीचे मेट्रो ले जाने के लिए यह प्रक्रिया कई बार दोहरानी पड़ेगी। 2018 में केंद्र सरकार से मंजूर डीपीआर के आधार पर अलाइनमेंट, फंडिंग पैटर्न और टेंडर शर्तें तय हो चुकी हैं। एक साल से अधिक समय से काम चल रहा है। अब डीपीआर में बदलाव करने से पूरी परियोजना 2-3 साल पीछे जा सकती है और लागत भी काफी बढ़ेगी। यदि ब्लू लाइन में किसी तरह का बदलाव करना है तो पहले मेट्रो बोर्ड, फिर राज्य सरकार और अंत में केंद्र सरकार से मंजूरी लेना जरूरी होगा। फिलहाल प्रबंधन की राय में अंडरग्राउंड मेट्रो तकनीकी और आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं है।

मेट्रो का तर्क- खर्च 200 करोड़/किमी बढ़ जाएगा एलिवेटेड मेट्रो में प्रति किमी करीब 150 करोड़ का खर्च आ रहा है। इसमें सिविल व सिस्टम वर्क शामिल हैं। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार भारत माता से लिली टॉकीज के बीच पथरीले इलाके में अंडरग्राउंड ट्रैक बनाने पर लागत 350 करोड़ रु. प्रति किमी तक पहुंच जाएगी। इसके लिए केंद्र की अलग से मंजूरी जरूरी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.