महाकाल की सवारी में भीड़ नियंत्रण के लिए भजन मंडलियों को दो घंटे पहले रवाना किया

Updated on 02-08-2023 12:53 PM

 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को निकली भगवान महाकाल की चौथी सवारी में पिछली तीन सवारियों के मुकाबले भीड़ नियंत्रित रही। प्रशासन ने नया प्रयोग करते हुए भजन मंडलियों को सवारी निकलने से दो बजे से शिप्रा तट की ओर रवाना कर दिया था। इससे भीड़ विभक्त हो गई और शाम 4 बजे जब सवारी शुरू हुई धक्का मुक्की की स्थित निर्मित नहीं हुई।

हालांकि सभा मंडप व शिप्रा तट स्थित पूजन स्थल की व्यवस्थाओं में अब भी सुधार की गुंजाइश नजर आ रही है। इन दोनों स्थानों पर अपना प्रभाव दिखाने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिध व उनके साथ आए लोग जमा रहते हैं। इससे परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

सभा मंडप में अनाधिकृत प्रवेश रोका, पर नेता जमे रहे

उज्जैन जिला व मंदिर प्रशासन ने चौथी सवारी में भीड़ नियंत्रण के लिए रविवार को पुजारी,पुरोहित, जनप्रतिनिधि व भजन मंडलों की बैठक बुलाई थी। सभी के साथ चर्चा के बाद सभामंडप, शिप्रा तट व सवारी में भीड़ नियंत्रण को लेकर कई निर्णय लिए गए थे। सोमवार को प्रशासन ने सभामंडप में अनाधिकृत रूप से सभामंडप में प्रवेश करने वालों को बाहर कर दिया।

कुछ लोगों ने पास दिखाकर दबाव बनाने का प्रयास किया, तो उनके पास जब्त कर लिए। लेकिन नेताओं पर रोक नहीं लगा पाए, सभा मंडप में बड़ी संख्या पार्टी संगठन के लोग जमा थे। यह लोग हर सवारी में सभामंडप पहुंच रहे हैं। चुनावी साल में अपनी राजनीति चमकाने के लिए यह भीड़ नियंत्रण में शासन,प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं।

इनकी संख्या बढ़ी

प्रशासन ने सवारी में भीड़ नियंत्रण के लिए परंपरागत 9 भजन मंडलों को शामिल होने की अनुमति दी है। मंडलों की सदस्य संख्या को भी सीमित कर दिया गया है। लेकिन अब देवी देवताओं के वेशभूषा में सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें छोटे बच्चे भी थे। झांझ डमरू बजाने के लिए भी छोटे-छोटे बच्चे सवारी नजर आ रहे हैं।

भीड़ में दबने से बेहोश हुई महिला

महाकाल मंदिर में सोमवार को देशभर से आए हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शाम को सवारी शुरू होने से कुछ देर पहले एक महिला दर्शनार्थियों की भीड़ में दबकर बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही चिकित्सा दल मौके पर पहुंचा तथा महिला का उपचार किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.