सावधान! रेलवे पेंशनरों को बनाया जा रहा ठगी का आसान शिकार, भोपाल रेल मंडल जारी किया अलर्ट

Updated on 10-02-2026 11:40 AM

भोपाल: पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में रेलवे पेंशनरों को साइबर ठगी से बचाने के लिए लेखा विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार हाल के दिनों में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी गई है, जिनमें असामाजिक तत्व रेलवे अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर पेंशनरों को फर्जी कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप संदेश भेज रहे हैं।

इन संदेशों का उद्देश्य पेंशनरों को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करना है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ठग पेंशन अपडेट, अतिरिक्त लाभ, एरियर भुगतान या केवाईसी अपडेट के नाम पर पेंशनरों से बैंक खाता विवरण, एटीएम नंबर, ओटीपी और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारियां मांग रहे हैं। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। कई मामलों में पेंशनरों को संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं, जिन पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल या बैंक खाता जोखिम में आ सकता है।

भोपाल: पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में रेलवे पेंशनरों को साइबर ठगी से बचाने के लिए लेखा विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार हाल के दिनों में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी गई है, जिनमें असामाजिक तत्व रेलवे अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर पेंशनरों को फर्जी कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप संदेश भेज रहे हैं।

इन संदेशों का उद्देश्य पेंशनरों को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करना है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ठग पेंशन अपडेट, अतिरिक्त लाभ, एरियर भुगतान या केवाईसी अपडेट के नाम पर पेंशनरों से बैंक खाता विवरण, एटीएम नंबर, ओटीपी और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारियां मांग रहे हैं। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। कई मामलों में पेंशनरों को संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं, जिन पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल या बैंक खाता जोखिम में आ सकता है।इसके साथ ही रेलवे पेंशनर एसोसिएशन से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने सदस्यों को साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। रेलवे प्रशासन ने पेंशनरों से अपील की है कि सतर्कता और जागरूकता के माध्यम से ही साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना केवल अधिकृत रेलवे वेबसाइट, railnet.gov.in डोमेन से जुड़े ई-मेल अथवा प्रमाणिक लिखित पत्रों के माध्यम से ही दी जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.