
प्रदेश के टाइगर रिजर्व में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। 5 वर्षों में टाइगर रिजर्व की लगभग 61 करोड़ 22 लाख की आय प्राप्त हुई। उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद बना है। इस टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है।
वर्ष 2020-21 में यहां भारतीय पर्यटकों की संख्या एक लाख 20 हजार 800 थी। वर्ष 2021-22 में एक लाख 69 हजार 738, वर्ष 2022-23 में एक लाख 64 हजार 559, वर्ष 2023-24 में एक लाख 23 हजार 32 और वर्ष 2024-25 में माह मई तक एक लाख 60 हजार 500 रही।
साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बांधवगढ़ में 5 वर्ष में भारतीय पर्यटकों की संख्या 7 लाख 38 हजार 637 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85 हजार 742 रही।
ऐसे रहा वर्ष 2024-25 में विदेशी पर्यटकों के पहुंचने का आंकड़ा
वर्ष 2023-24 में यह थी विदेशी पर्यटकों के आने की स्थिति
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पांच साल में विदेशी पर्यटकों की स्थिति
ऐसे हुई आमदनी
इन पर्यटकों से वर्ष 2020-21 में लगभग 4 करोड़ 65 लाख, वर्ष 2021-22 में 11 करोड़ 88 लाख, वर्ष 2022-23 में 13 करोड़ 90 लाख, वर्ष 2023-24 में 14 करोड़ 10 लाख और वर्ष 2024-25 में मई माह तक 16 करोड़ 67 लाख है।