बालाघाट के लामता में "मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम में आयुष मंत्री श्री कावरे ने तिरंगा फहराया

Updated on 11-08-2023 01:30 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने बालाघाट के लामता में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान भी हुआ।

वसुधा वंदन कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका में 75 पौधों का रोपण किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री कावरे ने मौजूद नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जिम्मेदारी के साथ काम करने की शपथ दिलाई। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से प्रारंभ मेरी माटी-मेरा देश अभियान 30 अगस्त तक चलेगा।

आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य मंत्री

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बुधवार को लामता में गोंड समाज महासभा द्वारा आयोजित समारोह में राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि आदिवासी एकता से समरसता का संदेश जायेगा। राज्य सरकार जनजातीय समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास के ठोस प्रयास कर रही है। ग्राम पचपेढ़ी में 25 लाख रूपये की लागत से वृद्ध सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्राम विश्रामपुर में जनजातीय सामुदायिक भवन के लिये 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

सातनारी संघर्ष समिति ने राज्य मंत्री का किया अभिनंदन

राज्य मंत्री श्री कावरे का ग्राम पंचायत बुढ़ियागाँव में सातनारी संघर्ष समिति द्वारा अभिनंदन किया गया। राज्य मंत्री श्री कावरे के प्रयासों से जिले के सातनारी जलाशय का पिछले 40 वर्षों से लंबित कार्य शुरू हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.