औसत एक्यूआई 200 के ऊपर:6 दिन से 10 सिगरेट के बराबर प्रदूषण में सांस ले रहे हम

Updated on 17-01-2026 01:50 PM
भोपाल, राजधानी में बीते छह दिनों से औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 के पार यानी खराब श्रेणी में बना है। प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण पीएम 2.5 यानी धूल के बारीक कण हैं, जो फेफड़ों तक पहुंचकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं।

बीते साल की तुलना में इस बार प्रदूषण की स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर है। 16 जनवरी 2025 को भोपाल का एक्यूआई 144 (मॉडरेट) था, जबकि इस साल यह करीब 40% तक बढ़ चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह से देखें तो मौजूदा हालात में राजधानीवासी रोजाना 10 सिगरेट पीने के बराबर प्रदूषण सांस के जरिए शरीर में ले रहे हैं।

एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच ने भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन, देवास और सिंगरौली को ‘नॉन-अटेनमेंट सिटी’ घोषित किया है। ये शहर पिछले 5 वर्षों से लगातार वायु गुणवत्ता मानकों पर फेल हो रहे हैं।एनजीटी ने राज्य सरकार को 8 हफ्ते में कमेटी गठित कर ठोस कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए थे, पर अब तक कमेटी भी नहीं बन सकी।

वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों के अनुसार, जब हवा में पीएम-2.5 की मात्रा 22 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होती है, तो उसे एक सिगरेट के धुएं के बराबर माना जाता है। भोपाल में बीते छह दिनों से औसत एक्यूआई 200 से ऊपर बना हुआ है, जिससे पीएम-2.5 का स्तर करीब 200 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच रहा है। इस आधार पर राजधानीवासी रोजाना लगभग 10 सिगरेट पीने जितना प्रदूषण सांस के जरिए शरीर में ले रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.