धर्मांतरण का लालच देकर मजदूर को फंसाने की कोशिश:भोपाल में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बैंक खातों की भी कर रही जांच

Updated on 10-06-2025 11:14 AM

सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मजदूर अनिल कुशवाह को एक पुराने परिचित ने पैसों और दुकान का लालच देकर धर्म बदलने का प्रस्ताव दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी कालूराम गौंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल कुशवाह मूलतः मजदूरी करता है और सुखीसेवनिया में रहता है। एकता नगर निवासी कालूराम गौंड फर्नीचर का काम करता है और उसकी अनिल से पहले से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाते हुए कालूराम ने अनिल से कहा कि यदि वह ईसाई धर्म अपनाता है, तो उसे 50 हजार रुपए और एक किराने की दुकान खुलवाकर दी जाएगी। इससे उसकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और उसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी।

अनिल ने किया इंकार, पहुंचा पुलिस के पास

अनिल कुशवाह ने कालूराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और सीधे सुखीसेवनिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी कालूराम गौंड स्वयं जनजातीय समुदाय से है और संभवतः उसका भी धर्मांतरण किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि कालूराम अकेला नहीं है, बल्कि वह किसी नेटवर्क के लिए काम कर रहा है जो भोले-भाले लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है।

चूंकि आरोपी ने 50 हजार रुपए और दुकान देने का लालच दिया था, पुलिस अब उसके बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले के पीछे किसी संगठन या समूह का हाथ हो सकता है, जो बाहरी फंडिंग के जरिए यह गतिविधि संचालित कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.