देश भर में चर्चित भोपाल के दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड में लापरवाही बरतने वाले अशोका गार्डन टीआई को हटाया, ये 4 वजहें थीं

Updated on 08-06-2025 01:08 PM
भोपाल। देशभर में चर्चित हुए राजधानी के चर्चित दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड में लापरवाही बरतने पर अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने अपने स्थानांतरण से ठीक पहले शुक्रवार को थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए। हेमंत श्रीवास्तव पर हिंदू छात्राओं को निशाना बनाकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई न करने के आरोप थे। पीड़िताओं ने अपने बयान में टीआईटी कॉलेज में हिंदू युवतियों से संबंध रखने वाले पांच से छह मुस्लिम छात्रों के गिरोह से जुड़े होने का संदेह जताया था, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो संदेही गायब हो गए। बाद में पुलिस ने भी उनकी जांच में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इन कारणों से हटे थाना प्रभारी

  • केस दर्ज होने के बाद नबील और अबरार भागे

बागसेवनिया में 18 अप्रैल को केस दर्ज करने से पहले फरहान और साहिल के अलावा गिरोह के अन्य लोगों पर आरोप नहीं था। बाद में अशोकागार्डन में केस पहुंचने से पहले ही अबरार और नबील भोपाल से भाग गए।

  • डेढ़ महीने बाद तक अबरार का सुराग न मिलना
  • केस दर्ज होने को डेढ़ महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक अबरार का सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस उसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बिहार के अलग-अलग ठिकानों पर ढूंढ चुकी है। अंदेशा है कि वह पुलिस से छुपने बांग्लादेश भाग गया है।

    • टीआईटी कॉलेज के संदेहियों की जांच न करना

    कॉलेज की पीड़िताओं ने कॉलेज में चल रहे लव जिहाद के पूरे रैकेट के बारे में बताया था, लेकिन पुलिस की टीम सिर्फ खानापूर्ति के लिए वहां पहुंची। जिन पांच-छह लोगों के नाम सामने आए थे, वे टीम के पहुंचने से पहले गायब हो गए। बाद में लापरवाहीपूर्वक उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

    • एसआईटी ने की शिकायत, महिला आयोग भी जांच से नाखुश

    प्रदेशभर में लव-जिहाद के मामलों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के अधिकारियों ने भी अशोकागार्डन पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। साथ ही अशोकागार्डन थाने में दर्ज मामलों की जांच पर महिला आयोग की रिपोर्ट ने भी अंसतुष्टी जाहिर की थी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     06 July 2026
    नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
     06 July 2026
    भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
     06 July 2026
    भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
     06 July 2026
    भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
     06 July 2026
     भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
     06 July 2026
    अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
     06 July 2026
    भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
     06 July 2026
    भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
     06 July 2026
     भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
    Advt.