मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल की करीब 100 लाड़ली बहनों ने लगाए पौधे

Updated on 14-08-2023 03:26 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल शहर के विभिन्न मोहल्लों की निवासी करीब 100 लाड़ली बहनों के साथ आज स्मार्ट उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। बहनों के साथ न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उनके घर-परिवार के हालचाल भी पूछे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से पूछा, राखी की तैयारी कैसी चल रही है घर पर सब कुशल हैं न। उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा "खुश रहो और प्रगति करो।" लाड़ली बहनों में श्रीमती नीलम शर्मा, रेखा सिंह, कुसुम ठाकुर, कंचन, शबनम, आरती शर्मा, फरजाना, अर्चना, गौरी, स्वाति, सुधा सोनी, माधुरी दास, निर्मला, रशीदा खा, उमा चौहान, स्वर्णलता, शकुंतला, उर्मिला, शोभा, ज्योति, कविता, किरण, रजनी, राजकुमारी शर्मा, राजदुलारी, राखी, माया, राधा पांडे, अंजली, अर्चना आदि शामिल हैं। अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली बाणगंगा भोपाल निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई ने कहा कि उसके कठिन समय में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस योजना के माध्यम से सहारा दिया है। भावुक लक्ष्मीबाई ने मुख्यमंत्री को परिवार की आर्थिक दिक्कतों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भोपाल शहर की लाड़ली बहना सेना की कुछ सदस्यों से चर्चा में कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं, लाड़ली बहनों के भाई हैं। आगामी 27 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उपहार देने के लिए विशेष कार्यक्रम हो रहा है। बहनों को इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। रक्षाबंधन पर भाई अपनी लाड़ली बहनों को उपहार देने वाले हैं।

प्राकृतिक कृषि से जुड़े श्री प्राण सिंह माथुर, श्री सोनीलाल माथुर, श्री दत्ताराम कुशवाह, श्री वेताल कुशवाह और श्री रामसेवक कुशवाह ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जबलपुर के जिला पंचायत सदस्य सर्वश्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, संतोष पटेल, महेन्द्र जैन, अमित शर्मा, अमित राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा सिंगरौली के अध्यक्ष श्री दिलशरण सिंह ने भी आज पौध-रोपण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.