राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

Updated on 02-08-2023 05:43 PM

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाडियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रूपये और विक्रम, विश्वामित्र और लाईफ टाईम अवार्ड के विजेताओं को 50 हजार रूपये की राशि दी जाती थी। वर्ष 2021 से सभी पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया। अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रूपये और शेष को दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाता है।

एकलव्य पुरस्कार

वर्ष 2022 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल के आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विक्रम पुरस्कार

वर्ष 2022 के विक्रम पुरस्कारों के लिए भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।

विश्वामित्र पुरस्कार

किसी भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सही प्रशिक्षण महत्पूर्ण होता है। इसमे प्रशिक्षक की अहम भूमिका होती है। वर्ष 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।

लाईफ टाईम एचीमेंट आवर्ड

वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय लाईफ टाईम एचीमेंट पुरस्कार की श्रेणी में इंदौर के श्री अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.