इलेक्ट्रॉनिक हैंड से 23 साल बाद फिर चला सकेंगे वाहन:​​​​​​​अब तक 328 लोगों को मिले नए हाथ, आज भोपाल में कैंप का आखिरी दिन

Updated on 27-01-2026 12:38 PM

साल 2003 में सिरोंज में अपने खेत में काम करते समय महेंद्र सिंह करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनके दोनों हाथ जल गए। अब साल 2026 में करीब 23 साल बाद उन्हें नए हाथ मिलने जा रहे हैं। महेंद्र का कहना है कि यह बेहद भावुक पल है। 23 साल बाद ऐसा होगा कि वे वाहन तक चला सकेंगे। दोनों हाथ ना होने से वे अपने दैनिक कार्यों के लिए भी परिवार पर आश्रित थे। अब यह हाथ लगने से अपने काम खुद कर सकेंगे।

अकेले महेंद्र ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कैंप आयोजित कर अब तक 328 लोगों को इलेक्ट्रॉनिक हैंड लगाए जा चुके हैं। मंगलवार को हथाईखेड़ा सिविल अस्पताल में इस विशेष कैंप के जरिए नए आर्टिफिशियल हाथ दिए जाएंगा। अब तक अकेले भोपाल में 142 लोग इस कृत्रिम हाथ के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

सीएमएचओ बोले- अब लोग खुद से पानी पी सकेंगे

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के जरिए उन लोगों को लगाए जा रहें हैं, जिनके कोहनी के नीचे से हाथ नहीं हैं। इसके जरिए वे रोजमर्रा के कार्य कर सकेंगे। दूसरों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी। इस हाथ की मदद से व्यक्ति ग्लास पकड़ सकता है, गाड़ी चला सकता है और यह दो साल की बैटरी की वारंटी के साथ दिया जा रहा है। दो दिन में इसे एक बार चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी। अभी जो लोग पानी पीने तक के लिए दूसरों की मदद मांगते थे, वे इस तरह के सभी काम खुद कर सकेंगे।

करंट ने छीने सबसे ज्यादा हाथ भोपाल में जो पीड़ित इलेक्ट्रॉनिक हैंड लगवाने आए उसमें सबसे ज्यादा वो लोग हैं, जिनका करंट ने हाथ छीन लिया। इसके बाद दूसरे नंबर पर एक्सीडेंट और हादसे में लोगों ने हाथ गवाएं। वहीं, तीसरे नंबर पर जन्मजात हाथ ना होने की बात सामने आई।

इंदौर होगा पांचवां शहर, जहां लगेगा कैंप NHM यह विशेष कैंप प्रदेश के 5 शहरों में लगाए जाएंगे। अब तक रीवा, बैतूल, सागर और भोपाल में कैंप का आयोजन किया जा चुका है। अब इसके बाद पांचवां शहर इंदौर होगा, जहां यह विशेष शिविर लगाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक हैंड 142 भोपाल में लगाए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.